15 हजार रुपए थी Kartik Aryan की पहली सैलेरी, 12 लोगों के साथ शेयर करते थे फ्लैट, आज उसी के हैं मालिक

Kartik Aryan Birthday: कार्तिक आर्यन 22 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन की पहली कमाई महज 15 हजार रुपए है। जानिए कितनी करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं कार्तिक आर्यन।

Kartik Aryan
Kartik Aryan 
मुख्य बातें
  • कार्तिक आर्यन 22 नवंबर को अपना बर्थडे मना रहे हैं।
  • कार्तिक आर्यन की पहली कमाई 15 हजार रुपए थी।
  • कार्तिक आर्यन संघर्ष के दिनों में 12 लोगों के साथ फ्लैट शेयर करते थे।

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन 22 नवंबर को अपना बर्थडे मना रहे हैं। साल 2011 में लव रंजन की फिल्म प्यार का पंचनामा से करियर की शुरुआत करने वाले कार्तिक आर्यन के खाते में आज कई बड़ी हिट फिल्में हैं। यही कारण है कि उनकी गिनती इस पीढ़ी के सबसे सफल एक्टर्स में होती है।

कार्तिक आर्यन का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में हुआ था। उनके माता-पिता दोनों मेडिकल फील्ड से हैं। उन्होंने नवी मुंबई के डी.वाई पाटिल कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह फेसबुक, गूगल के जरिए ऑडिशन की तलाश करते थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक एड फिल्म से की थी। इसके लिए उन्हें 15 हजार रुपए मिले थे। 

Did Kartik Aaryan just admit that he was attracted to someone else when he was in a relationship? | Hindi Movie News - Times of Indiaइतनी है फीस 
कार्तिक आर्यन आज हर फिल्म के लिए पांच से लेकर सात करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। कार्तिक आर्यन कुल 36 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। एक्टिंग के अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी पैसा कमाते हैं। कार्तिक आर्यन को गाड़ियों का भी काफी शौक है। उनके पास बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज की कार है। कार्तिक आर्यन ने इस साल लैंबोर्गिनी उरुस खरीदी थी। वहीं, उन्होंने अपनी मम्मी को मिनी कूपर गाड़ी गिफ्ट की है। 

Kartik Aaryan: Kartik Aaryan: People start believing in you once you have a hit film | Hindi Movie News - Times of India

डेढ़ करोड़ रुपए में खरीदा था फ्लैट 
ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे नाम के फेसबुक पेज में कार्तिक ने लिखा था कि वह अंधेरी में 12 लड़कों के साथ एक प्लैट में रहते थे। क्योंकि उनके पास सीमित पैसे होते थे। कार्तिक आर्यन ने  साल 2019 में इसी फ्लैट को खरीदा था। 

Dhamaka' teaser: Kartik Aaryan's intense avatar as hard-hitting journalist will blow your minds

कार्तिक ने इस फ्लैट के लिए 1.60 करोड़ रुपए दिए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन हाल ही में फिल्म धमाका में नजर आए थे। अब वह फिल्म भूल भुलैया 2 और कैप्टन इंडिया में नजर आएंगे। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर