मुश्किल घड़ी में श्रीलंका के साथ खड़ी हुईं Jacqueline Fernandez, लिखा- 'मत करें किसी को बदनाम'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2022, 06:59 PM IST

Jacqueline Fernandez on Srilankan economic crisis: श्रीलंका फिलहाल सबसे गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। इस मौके पर श्रीलंकन मूल की एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज ने पोस्ट लिख अपने देश को सपोर्ट किया है।

मुश्किल घड़ी में श्रीलंका के साथ खड़ी हुईं Jacqueline Fernandez, लिखा- 'मत करें किसी को बदनाम'

Jacqueline Fernandez tweet on Srilanka. भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका इन दिनों भयानक आर्थिक तंगी (Srilankan economic crisis) से गुजर रहा है। लोगों को ईंधन, रसोई गैस के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है। वहीं, कीमतें भी आसमान छू रही है। संकट की इस घड़ी में श्रीलंकन मूल की एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज ने भी सोशल मीडिया पर अपने देश के सपोर्ट में एक लंबा नोट लिखा है।

जैकलीन फर्नांडिज (Jacqueline Fernandez) ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'एक श्रीलंकन होने के नाते, मेरा देश और देशवासी जिस चीज से गुजर रहे हैं, ये देखकर मेरा दिल टूट रहा है। जब से ये शुरू हुआ है तब से मेरे पास कई राय आई है। मैं ये कहना चाहता हूं कि अभी कोई निर्णय नहीं सुनाना चाहिए। इसके अलावा किसी भी ग्रुप को बदनाम नहीं करना चाहिए, जैसा दिखाया जा रहा है।' ट्वीट के साथ जैकलीन ने एक फोटो भी पोस्ट किया है। इसमें श्रीलंका का झंडा कई लोगों ने अपने हाथ में पकड़ा हुआ है। इसमें लिखा है श्रीलंका एक साथ।

मिस श्रीलंका यूनिवर्स रही थीं जैकलीन फर्नांडिज
जैकलीन फर्नांडिज साल 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स बनी थीं। जैकलीन के पिता श्रीलंका में म्यूजीशियन हैं। वहीं, उनकी मम्मी मलेशियाई मूल की हैं। जैकलीन की मम्मी एक एयरहोस्टेस थीं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी से मॉस कम्युनिकेशन की पढ़ाई की। उन्होंने श्रीलंका में बतौर टीवी पत्रकार की भी नौकरी की है। साल 2009 में उन्होंने अमिताभ बच्चन और रितेश देशमुख की फिल्म अलादीन से अपने करियर की शुरुआत की थी।   

Jacqueline Fernandez raises the oomph factor with her steamy pictures |  Times of India

क्या है श्रीलंका का आर्थिक संकट
श्रीलंका अब तक के सबसे खराब आर्थिक दौर से गुजर रहा है। कोरोना वायरस महामारी के कारण पड़ोसी देश का टूरिज्म सेक्टर काफी प्रभावित हुआ। इसकी वजह से विदेशी मुद्रा की कमी के बाद देश में हालात बिगड़े। श्रीलंका के सेंट्रल बैंक के गवर्नर अजित निवार्ड कैब्राल ने इस्तीफा सौंप दिया है। 

सरकार के प्रयासों से जनता संतुष्ट नहीं है। ऐसे में कोलंबो में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों के बाद श्रीलंका ने शनिवार को तीन दिवसीय कर्फ्यू भी लगाया। राष्ट्रपति ने पहले शुक्रवार को देशव्यापी आपातकाल की भी घोषणा की थी। 
 

End of Article