बॉक्स ऑफिस

Yodha Box Office Collection Day 1: ऑडियंस पर चला सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर का जादू, ओपनिंग डे पर इतने करोड़ होगा कलेक्शन

Sidharth Malhotra's Yodha Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस राशी खन्ना की नई फिल्म 'योद्धा' 15 मार्च के दिन सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी ओपनिंग लेने में सफल रहेगी।

Image

Yodha Box Office Collection Day 1

Yodha Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड सुपरस्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की नई फिल्म 'योद्धा' ने 15 के दिन सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद से ही लोग सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब थे। पुष्कर ओझा और सागर अम्ब्रे के निर्देशन में बनी 'योद्धा' को लेकर अच्छे रिव्यू सामने आ रहे हैं। इस हाईजैक ड्रामा को देखने के बाद लोगों ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। फिल्म की कहानी भले ही नई नहीं है लेकिन इसको लेकर लोगों के अंदर काफी बज है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'योद्धा' (Yodha) पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग लेने में कामयाब रहेगी।

सिद्धार्थ मल्होत्रा को आखिरी बार फिल्म 'थैंक गॉड' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। 'थैंक गॉड' के बाद मेकर्स ने सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'योद्धा' को सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला लिया। हालांकि इससे पहले उनकी फिल्म 'मिशन मजनू' को निर्माताओं ने ओटीटी पर पेश किया था। 'योद्धा' के बज को देखते हुए लग रहा है कि यह फिल्म ओपनिंग डे पर 7 से 8 करोड़ रुपये की धांसू ओपनिंग लेगी। अगर फिल्म पहले दिन इतनी कमाई करती है तो शनिवार और रविवार में इसके कलेक्शन में भारी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

बता दें सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर में राशी खन्ना और दिशा पाटनी भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। 'योद्धा' के साथ अदा शर्मा की 'बस्तर' भी आज ही के दिन सिनेमाघरों में पहुंची है। दोनों फिल्म के क्लैश से इनकी कमाई पर असर पड़ेगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article