बॉक्स ऑफिस

War 2 Box Office Collection Day 2: दो दिन में ही शतक लगा गई ऋतिक रोशन की फिल्म, कमाए इतने करोड़

War 2 Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की 'वॉर 2' ने बड़े पर्दे पर तूफान मचा दिया है। दो दिन में ही फिल्म ने एक शतक लगा दिया है। फिल्म ने धुआंदार तरीके से बॉक्स ऑफिस पर कमाई करनी शुरू कर दी है।

Image

फोटो क्रेडिट- ऋतिक रोशन इंस्टाग्राम

War 2 Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की 'वॉर 2' ने बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है। फिल्म 'वॉर 2' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से अब तक फिल्म ने तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर भी तबाही मचाई हुई है। जहां पहले दिन फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 51 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था तो वहीं दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई बेहद जबरदस्त रही। दो दिन में ही ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की 'वॉर 2' (War 2) ने शतक लगा दिया है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की 'वॉर 2' (War 2) ने सभी भाषाओं में कुल मिलाकर 56.50 करोड़ रुपये (Early Estimates) की कमाई की है। बताया जा रहा है कि बीते दिन सिनेमाघरों में 'वॉर 2' के हिंदी वर्जन के लिए 51.52 प्रतिशत की ऑक्युपेंसी दर्ज की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'वॉर 2' ने हिंदी वर्जन में जहां 44 से 46 करोड़ रुपये की कमाई की है तो वहीं तेलुगू वर्जन ने 14 करोड़ रुपये तक की कमाई की है।

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर 'वॉर 2' (War 2) को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का अच्छा-खासा फायदा हुआ है। वहीं अगर फिल्म इसी रफ्तार से कमाई करती है तो पहले वीकेंड पर ही 'वॉर 2' 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। फिल्म के बजट की बात करें तो अयान मुखर्जी के निर्देशन में तैयार हुई 'वॉर 2' को 400 करोड़ रुपये की लागत में तैयार किया गया है। हालांकि इसके रिव्यू की बात करें तो 'वॉर 2' की कहानी दर्शकों को खासा पसंद नहीं आई।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article