बॉक्स ऑफिस

Ustaad Bhagat Singh BO Collection: 'धुरंधर' से टक्कर लेकर मिट्टी में मिली पवन की फिल्म, पहले दिन की इतनी कमाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 20, 2026, 02:30 PM IST

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 1: पावर स्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की नई फिल्म उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh) ने थिएटर्स में एंट्री मारते ही जोरदार ओपनिंग कर दी है। 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई ये फिल्म रणवीर सिंह की मूवी धुरंधर 2 को टक्कर नहीं दे पाई।

Image

Image Source: IMDb

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 1: साउथ के जाने-माने स्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की नई फिल्म उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh) लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म उस्ताद भगत सिंह की कमाई को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। लेकिन रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के आगे कमजोर नजर आ रही है। तो चलिए जानते हैं पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है, जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।

'उस्ताद भगत सिंह' ने पहले दिन की इतनी कमाई

एक्टर पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म उस्ताद भगत सिंह की कमाई के आंकड़े हैं। फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन (19 मार्च 2026) इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अनुमानित 34.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ये आंकड़े अभी प्रारंभिक हैं और फाइनल फिगर्स में थोड़ा बदलाव आ सकता है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी अच्छा प्रदर्शन किया था और तेलुगु स्टेट्स में सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में ऑक्यूपेंसी 80-90% तक पहुंच गई। हरिश शंकर (Harish Shankar) द्वारा निर्देशित ये मास एंटरटेनर एक्शन, कॉमेडी और इमोशंस का पूरा पैकेज है। पवन कल्याण का पुलिस ऑफिसर वाला रोल। हालांकि, पहले दिन की कमाई रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) से काफी पीछे रही। धुरंधर 2 ने पहले दिन ही 170 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, जो बॉलीवुड के लिए रिकॉर्ड ब्रेकिंग ओपनिंग है। दोनों फिल्मों का क्लैश होने के बावजूद तेलुगु ऑडियंस ने पवन कल्याण को पूरा सपोर्ट दिया।

दुनियाभर में हो रही जमकर कमाई

पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में भी खूब कमाई कर ही है। फिल्म का कुल कलेक्शन 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह को लेकर आरकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article