Tu Yaa Main Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर आदर्श गौरव (Adarsh Gourav) और शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) की फिल्म 'तू या मैं' (Tu Yaa Main) 13 फरवरी के दिन रिलीज हुई थी। इस मूवी को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 3 दिन हो गए हैं। दर्शकों की ओर अच्छे रिव्यू मिलने के बाद भी 'तू या मैं' बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई करने में असफल रही है। ओपनिंग वीकेंड में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ रुपये का बिजनेस भी नहीं कर पाई है। तो चलिए आदर्श गौरव और शनाया कपूर स्टारर के टोटल कलेक्शन की ओर एक नजर डालते हैं।
3 करोड़ भी नहीं कमा पाई 'तू या मैं'
बेजॉय नाम्बियार के निर्देशन में बनी एक्टर आदर्श गौरव (Adarsh Gourav) और शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) की फिल्म 'तू या मैं' (Tu Yaa Main) ने पहले दिन 60 लाख रुपये और दूसरे दिन 1.45 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन इसके कलेक्शन में भरी गिरावट देखी गई। रविवार को फिल्म ने केवल 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। ओपनिंग वीकेंड में यह फिल्म 2.70 करोड़ रुपये का कारोबार ही कर पाई है। हालांकि 'तू या मैं' 3 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में असफल रही। (इसे भी पढ़ें: O Romeo Box Office Collection Day 3: ओपनिंग वीकेंड में 50 करोड़ी होने से चूक गई शाहिद-त्रिप्ती की फिल्म, देखें आंकड़े)

Tu Yaa Main
भारत-पाकिस्तान के मैच की वजह से प्रभावित हुआ 'तू या मैं' का कलेक्शन
रविवार की शाम भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप खेला गया। भारत-पाकिस्तान मैच का असर बॉक्स ऑफिस पर साफ दिखाई दिया। इस बड़े मैच की वजह से फिल्मों के कलेक्शन पर भारी असर पड़ा। 'तू या मैं' के साथ-साथ 'ओ रोमियो' की कमाई पर भी इसका असर साफ दिखाई दिया। आदर्श गौरव और शनाया कपूर के अलावा इस मूवी में पारुल गुलाटी, क्षिति जोग, अंश चोपड़ा और श्रीकांत यादव सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं।
