बॉक्स ऑफिस

The Raja Saab Box Office Day 8: फिसड्डी साबित हुई प्रभास की हॉरर कॉमेडी, कमाई रही निराशाजनक

The Raja Saab Box Office Day 8: साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर प्रभास की हॉरर-कॉमेडी ड्रामा 'द राजा साब' (The Raja Saab) की कमाई में अब भारी उछाल देखने को नहीं मिल रहा है। इस मूवी की कमाई ने निर्माताओं को बड़ा झटका दिया है। 8वें भी फिल्म ने बेहद निराशाजनक कमाई की है।

Image

Pic Credit: IMDb

The Raja Saab Box Office Day 8: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की हॉरर-कॉमेडी ड्रामा 'द राजा साब' (The Raja Saab) को निर्माताओं ने 9 जनवरी के दिन दुनिया भर में पेश किया था। 'द राजा साब' की टक्कर 9 जनवरी के दिन साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की आखिरी अपकमिंग फिल्म 'जन नायकन' से होने वाली थी लेकिन किसी कारण यह मूवी अटक गई। दिलचस्प बात यह है कि जिस दिन प्रभास की फिल्म रिलीज हुई उस दौरान कोई बड़ी मूवी सिनेमाघरों में नहीं पहुंची थी। तब भी इसकी कमाई में बहुत बड़ा उछाल देखने को नहीं मिला। पहले दिन से लेकर अब तक यह मूवी कमाई के मामले में फिसड्डी साबित होती दिखाई दे रही है। आइए देखें 'द राजा साब' 8 दिनों में कितने करोड़ रुपये कमा चुकी है।

8 दिनों में 150 करोड़ भी नहीं कमा पाई 'द राजा साब'

प्रभास की 'द राजा साब' को लेकर अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक इसने 8वें दिन 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस कलेक्शन को देखकर मेकर्स की चिंता और बढ़ती दिखाई दे रही है। यह फिल्म 8 दिनों में 133.75 करोड़ रुपये कमा चुकी है। पहले दिन के कलेक्शन को देखकर यह उम्मीद थी कि 'द राजा साब' अपने बजट को बड़ी आसानी से निकाल लेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 'द राजा साब' को बनाने में निर्माताओं ने 300 करोड़ रुपये खर्च किए थे। यह बजट मूवी के लिए पार करना मुश्किल दिखाई दे रहा है।

मारुति के निर्देशन में बनी इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि प्रभास अपने दादा की पुश्तैनी संपत्ति बेचने का फैसला करते हैं लेकिन बाद में उन्हें पता चलता है कि वह एक भूतिया जगह है। प्रभास के अलावा इस मूवी में संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, बोमन ईरानी, रिद्धि कुमार और जरीना वहाब कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article