बॉक्स ऑफिस

The Bhootnii Box Office Day 4: फ्लॉप हुई संजय दत्त की हॉरर कॉमेडी, कमाई रही केवल इतने करोड़

The Bhootnii Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय संजय दत्त (Sanjay Dutt) की हॉरर कॉमेडी 'द भूतनी' (The Bhootnii) बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है। 'द भूतनी' की कमाई देखने के बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई है।

Image

The Bhootnii Box Office Day 4

The Bhootnii Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बनी फिल्मों ने 1 मई के दिन सिनेमाघरों में दस्तक दी। इन फिल्मों में से एक बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त की हॉरर कॉमेडी 'द भूतनी' भी थी। ट्रेलर देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि लोगों की बड़ी भीड़ फिल्म 'द भूतनी' को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख करेगी लेकिन हुआ बिलकुल उल्टा। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर 'द भूतनी' (The Bhootnii) को खास रिव्यू नहीं मिले हैं, जिसका सीधा असर इसके कलेक्शन पर देखने को मिल रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी स्ट्रगल कर रही है। 4 दिनों में संजय दत्त (Sanjay Dutt) की 'द भूतनी' 4 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है।

Sacnilk के मुताबिक संजय दत्त स्टारर 'द भूतनी' ने शनिवार के दिन 86 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। 'द भूतनी' के रविवार के कलेक्शन में थोड़ी ग्रोथ देखने को मिली। फिल्म ने 1.2 करोड़ रुपये कमाए। सिद्धांत सचदेव के निर्देशन में बनकर तैयार हुई इस मूवी ने 3.33 करोड़ रुपये का बिजनेस 4 दिनों में किया है। वीक डेज में 'द भूतनी' की कमाई में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने इस मूवी को बनाने में लगभग 50 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

संजय दत्त के अलावा फिल्म 'द भूतनी' में सनी सिंह, मौनी रॉय और पलक तिवारी सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। 1 मई के दिन 'द भूतनी' के साथ अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। 4 दिनों में 'रेड 2' का कलेक्शन 72.31 करोड़ रुपये हो गया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article