The Bhootnii Box Office Collection Day 1 Prediction: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की हॉरर-कॉमेडी फिल्म द भूतनी (The Bhootnii) आज यानी 1 मई को बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए आ चुकी है। संजय दत्त की ये फिल्म रिलीज होने के बाद से काफी चर्चा में हैं। क्योंकि संजय दत्त की ये फिल्म अजय देवगन की मूवी रेड 2 को सीधी टक्कर दे रही है। जिसका असर फिल्म द भूतनी की कमाई पर भी देखने को मिलने वाला है। इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म द भूतनी की ओपनिंग डेट की कमाई को लेकर रिपोर्ट्स सामने आनी शुरू हो गई हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये कमाने वाली है।
ओपनिंग डे पर ये रहेगा 'द भूतनी' का कलेक्शन
संजय दत्त और मौनी रॉय (Mouni Roy) की लीड रोल वाली फिल्म द भूतनी लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज होने के बाद से 'द भूतनी' की पहले दिन की कमाई को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स सामने आने वाली है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक संजय दत्त की फिल्म द भूतनी पहले दिन 3-4 करोड़ रुपये के बीच कमाई कर सकती है। फिल्म की कमाई के आंकड़ें को काफी अच्छा माना जा रहा है। इस फिल्म में संजय दत्त और मौनी रॉय के साथ पलक तिवारी (Palak Tiwari) और सनी सिंह (Sunny Singh) भी लीड रोल में हैं।
'रेड 2' से है टक्कर
संजय दत्त की फिल्म द भूतनी की बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की मूवी रेड 2 से टक्कर होने वाली है। दोनों ही फैमली फिल्में है। अब देखना होगा 'द भूतनी' और 'रेड 2' में से कौन सी मूवी लोगों का दिल जीतने वाली है। संजय दत्त की फिल्म द भूतनी को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
