बॉक्स ऑफिस

TBAUJ Box office Day: 7 दिनों में 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई शाहिद-कृति की फिल्म, गुरुवार के दिन इतनी की कमाई

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box office Day 7: ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा है। आइए देखें 7 दिनों में फिल्म ने कितने करोड़ कमाए हैं।

Image

Shahid Kapoor and Kriti Sanon

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box office Day 7: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) की कमाई दिन-ब-दिन गिरती जा रही है। 9 फरवरी के दिन मेकर्स ने इस फिल्म को रिलीज किया था। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं और यह फिल्म अभी तक 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। आइए देखें फिल्म ने 7 दिन कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

शाहिद कपूर और कृति सेनॉन स्टारर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' दर्शकों को पसंद आ रही हैं। सैकनिलक के अनुसार सातवें दिन फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इससे पहले वेलेंटाइन डे होने के कारण फिल्म ने बुधवार को फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब यह फिल्म 7 दिनों के अंदर 44.60 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।

उम्मीद की जा रही थी कि 7 दिनों के अंदर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 50 करोड़ रुपये के क्लब में बड़ी आसानी से शामिल हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और आराधना शा ने मिलकर किया है। फिल्म में कृति सेनॉन एक रोबोट का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में कृति सेनॉन की एक्टिंग को खूब तारीफ मिली है। फिल्म में धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी लीड रोल में हैं

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article