बॉक्स ऑफिस

TBAUJ Box office Day 5: जल्द परदे से उतर जाएगी शाहिद-कृति की फिल्म, 5वें दिन की कमाई रही निराशाजनक

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box office Day 5: अर्ली मोर्निंग में जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) ने 5वें दिन बहुत कम कमाई की है। यहां देखिए पूरा कलेक्शन...

Image

Shahid Kapoor and Kriti Sanon

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box office Day 5: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) को दुनिया भर में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं। वीकेंड में शानदार शुरुआत करने के बाद शाहिद कपूर और कृति सेनॉन स्टारर की कमाई दिन-ब-दिन गिरती जा रही है। उम्मीद थी कि ये फिल्म वैलेंटाइन वीक में शानदार कमाई करने में सफल रहेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 'तेरी बातों में उलझा जिया' का 5वें दिन का कलेक्शन देख मेकर्स की चिंता लगातार बढ़ रही है। आइए देखें फिल्म ने 5 दिनों में कितने रुपये कमा लिए हैं।

अमित जोशी और आराधना शा के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) में 5वें दिन सोमवार के मुकाबले थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोमवार के दिन फिल्म ने 3.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके बाद मंगलवार के दिन फिल्म 3.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है। यह आंकड़े ट्रैकिंग वेबसाईट Sacnilk के मुताबिक हैं। इसके साथ ही फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 34.6 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

शाहिद कपूर और कृति सेनॉन की केमिस्ट्री को फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में खूब पसंद किया जा रहा है। शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने भी कृति सेनॉन की एक्टिंग की खूब तारीफ की थी। फिल्म में धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी लीड रोल में मौजूद हैं

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article