बॉक्स ऑफिस

Tere Ishq Mein Box Office Collection: धनुष-कृति सेनन की जोड़ी ने काटा गदर, 7वें दिन भी हुई बंपर कमाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 5, 2025, 05:52 AM IST

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 7: एक्टर धनुष (Dhanush) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म तेरे इश्क में (Tere Ishq Mein) ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 7 दिन पूरे कर लिए हैं। 7वें दिन फिल्म तेरे इश्क में ने धमाल मचा दिया है। तो चलिए पढ़ते हैं ये रिपोर्ट...

Image

Image Source: Tere Ishq Mein Movie

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 7: साउथ और बॉलीवुड एक्टर धनुष (Dhanush) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की रोमांटिक फिल्म तेरे इश्क में (Tere Ishq Mein) ने रिलीज होने के बाद पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है। धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इसका असर फिल्म की कमाई पर भी दिख रहा है। धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में को रिलीज हुए 7 दिन हो गए लेकिन अब भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। तो चलिए जानते हैं धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने 7वें दिन कितना कलेक्शन किया है।

'तेरे इश्क में' ने 7वें दिन किया इतना कलेक्शन

धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म की कमाई को लेकर एक के बाद एक नई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। अब धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में को रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो गए है, जिसके बाद अब कमाई के नए रिकॉर्ड सामने आए है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 83.60 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है, असल आंकड़ों का सामने आना अभी बाकी है जिसमें बदलाव देखने को मिल सकता है।

'रांझणा' से हो रही है तुलना

धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में के रिलीज होने के बाद से लोग सोशल मीडिया पर इस मूवी की तुलना 'रांझणा' से कर रहे हैं। फिल्म रांझणा में भी धनुष लीड रोल में थे। धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article