बॉक्स ऑफिस

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari BO Day 4: धमाकेदार शुरुआत के बाद फुस्स हुई वरुण धवन की रॉम-कॉम, वीकेंड पर हुआ बुरा हाल

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari BO Day 4: वरुण धवन (Varun Dhawan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह की शुरुआत मिली थी, उसे देखकर ये लगा था कि धर्मा प्रोडक्शन की ये रॉम-कॉम सिनेमाघरों में बहुत आराम से 100 करोड़ का कारोबार कर लेगी लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

Image

Image Source: Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Movie

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari BO Day 4: वरुण धवन का करियर पिछले कुछ समय से बहुत अच्छा नहीं चल रहा है। लगातार फ्लॉप होती फिल्मों के बीच में जब सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने 10 करोड़ की ओपनिंग ली तो ट्रेड एक्सपर्ट्स को लगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आने वाले दिनों खूब जलवे बिखेरी और 100 करोड़ का कारोबार आराम से कर लेगी लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी बीते वीकेंड सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब तक इसने 4 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने बीते 2 दिनों में जो आंकड़े दर्ज कराए हैं, उन्हें देखकर तो ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म 100 करोड़ क्या 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी।

जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने 4 दिनों में 32.12 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने गुरुवार को 10.11 करोड़ रुपये, शुक्रवार को 6.01 करोड़ रुपये, शनिवार को 7.80 करोड़ रुपये और रविवार को 8.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ये बहुत ही चौंकाने वाली बात है कि जिस फिल्म ने गुरुवार के दिन 10 करोड़ की ओपनिंग दर्ज कराई है, वो 4 दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा तक पार नहीं कर पायी है।

फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के सामने ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 2 रिलीज हुई थी। फिल्म कांतारा चैप्टर 2 ने हिन्दी में बहुत ही शानदार कमाई की है और पहले वीकेंड में 75 करोड़ रुपये का आंकड़ा दर्ज कराया है। कई ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि कांतारा चैप्टर 1 की वजह से सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। अगर धर्मा प्रोडक्शन सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को नॉर्मल रिलीज मिलती तो ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन करती।

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने पहले वीकेंड में जो आंकड़े दर्ज कराए हैं, उनका वरुण धवन के करियर पर भी बहुत गहरा असर पड़ेगा। एक वक्त उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल करने के लिए जानी जाती थीं लेकिन पिछले कुछ समय से उनके सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। लगातार डूबते वरुण धवन के करियर को सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी कोई फायदा नहीं पहुंचाएगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article