बॉक्स ऑफिस

Srikanth Box Office Collection Day 3: वीकेंड में छा गई राजकुमार राव की फिल्म, कमाई देख खुश हुए निर्माता

Srikanth Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की नई फिल्म 'श्रीकांत' (Srikanth) 10 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म की दर्शकों की ओर से काफी प्यार मिल रहा है। राजकुमार स्टारर ने पहले वीकेंड में भी शानदार कमाई कर निर्माताओं को खुश कर दिया है। जानें 3 दिनों का कलेक्शन।

Image

Srikanth Box Office Collection Day 3

Srikanth Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म 'श्रीकांत' (Srikanth) को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं। निर्माताओं ने यह फिल्म 10 मई को सिनेमाघरों में पेश की थी। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस को ओर से 'श्रीकांत' को लगातार शानदार रिव्यू मिले हैं। दिलचस्प बात यह है कि आसपास कोई बड़ी रिलीज ना होने की वजह से बॉक्स ऑफिस पर 'श्रीकांत' को काफी फायदा मिला है। फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड में उम्मीद से ज्यादा कमाई कर निर्माताओं को खुश कर दिया है। आइए देखें 'श्रीकांत' ने तीन दिनों में कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

राजकुमार राव की 'श्रीकांत' ने पहले दिन 2.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इसके बाद यह फिल्म दूसरे दिन 4.2 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही। रविवार के दिन लोगों की छुट्टी होने की वजह से इसकी कमाई में अच्छा उछाल देखा गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने रविवार के दिन 5.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह केवल शुरुआती अनुमान है। असली आंकड़े आने अभी बाकी हैं। इसके बाद वीकेंड में फिल्म 11.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है।

राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है। फिल्म भारतीय इंडस्ट्रियलिस्ट और बोलांट इंडस्ट्रीज के फाउंडर श्रीकांत भोला के जीवन पर बनी है। यह एक मोटिवेशनल फिल्म है। फिल्म में साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका (Jyotika), अलाया एफ और शरद केलकर (Sharad Kelkar) सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article