'Singham Again' Box office collection: रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में लगी हुई है। ऑडियंस को ओर से 'सिंघम अगेन' को भरपूर प्यार मिला है। ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही ऑडियंस के अंदर फिल्म को देखने की हाइप बन गई थी। 'सिंघम अगेन' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 9 दिन पूरे हो गए हैं और यह अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखने में सफल रही है। आइए देखें ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर 9वें कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है।
1 नवंबर यानी दिवाली वीकेंड पर अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' के साथ क्लैश हुई थी। अब 'सिंघम अगेन' इस वीकेंड 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने की ओर अग्रसर है। Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार 'सिंघम अगेन' ने दूसरे शनिवार के दिन 11.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं दूसरी ओर 'भूल भुलैया 3' ने दूसरे शनिवार के दिन 15.50 करोड़ रुपये का करोबार किया है। 9वें के कलेक्शन के मामले में 'भूल भुलैया 3' ने 'सिंघम अगेन' को धूल चटा दी है।
इन 9 दिनों के अंदर 'सिंघम अगेन' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 192.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ और अक्षय कुमार सहित कई कलाकार मौजूद हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर ने लीड विलेन का रोल निभाया है। दिलचस्प बात यह है कि रोहित शेट्टी ने फिल्म में सलमान खान की एंट्री भी करा दी है। फिल्म के अंत में सलमान खान को चुलबुल पांडे के रोल में देखा जाता है।
