Shinda Shinda No Papa box office collections: एक्टिंग की दुनिया में अपना जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी फिल्म 'शिंडा शिंडा नो पापा' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हिना खान की इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में पंजाबी स्टार गिप्पी ग्रेवाल भी एक्ट्रेस के साथ लीड रोल में हैं। इस फिल्म की स्टोरी के साथ-साथ 'शिंडा शिंडा नो पापा' की कमाई भी काफी सुर्खियों में है। फिल्म 'शिंडा शिंडा नो पापा' को रिलीज हुए तीन दिन पूरे हो गए है। तीन दिनों में फिल्म 'शिंडा शिंडा नो पापा' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई इंडिया में 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, तो वहीं वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने धमाल मचा दिया है।
'शिंडा शिंडा नो पापा' ने तीन दिनों में की इतनी कमाई
हिना खान और गिप्पी ग्रेवाल की लीड रोल वाली फिल्म 'शिंडा शिंडा नो पापा' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से गर्दा उड़ा रखा है। 10 मई को रिलीज हुई फिल्म 'शिंडा शिंडा नो पापा' ने तीन दिनों में इंडिया के साथ-साथ वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक हिना खान की फिल्म 'शिंडा शिंडा नो पापा' ने तीन दिनों में इंडिया में 5.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। तो वहीं 'शिंडा शिंडा नो पापा' का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 11.60 करोड़ रुपए है। फिल्म अभी भी लगातार कमाई कर रही है। 'शिंडा शिंडा नो पापा' की कमाई की रफ्तार ने सभी को हैरान कर दिया है।
'शिंडा शिंडा नो पापा' इसलिए है खास
'शिंडा शिंडा नो पापा' फिल्म कई मायनों में खास है। आपको बता दें कि 'शिंडा शिंडा नो पापा' हिना खान की पहली पंजाबी फिल्म है। इस से पहले हिना खान बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में एक्टिंग का जलवा दिखाती रही हैं।
