Sam Bahadur Box Office Collection Day 19 Early Trends: सैम बहादुर एक अच्छी देशभक्ति को लेकर बनी फिल्म है। जिसे देखना किसी भी व्यक्ति के लिए एक अच्छा एक्सपीरियंस होने वाला है। फिल्म चाहे हो एक्टिंग हो या फिल्म की कहानी। सभी मामलों में सैम बहादुर एक देखने लायक फिल्म है। हालांकि इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छूने में भी संघर्ष कर रही है। विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर अब धीरे धीरे बॉक्स ऑफिस पर सिमटने लगी है। विक्की की परफॉर्मेंस को सोशल मीडिया पर काफी तारीफ मिल रही है। मेघला गुलजार के निर्देशन में बनी सैम बहादुर को देखने के लिए काफी बड़ी संख्या में लोग थिएटर्स नहीं पहुंचे हैं। इसकी एक वजह रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल भी बन गई है।
विक्की की सैम बहादुर को एनिमल की तुलना में कम दर्शक मिल रहे हैं। इसकी एक वजह रणबीर कपूर की पॉपुलैरिटी भी हो सकती है। आइए अब फिल्म के 19वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
विक्की की फिल्म ने 19वें दिन किया इतना कलेक्शन
विक्की कौशल की फिल्म वर्ल्डवाइड पहले ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। Sainik इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 19वें दिन 1.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 79.70 करोड़ के आसपास पहुंच गई है। सैम बहादुर के मेकर्स और विक्की कौशल भी यही चाहेंगे कि फिल्म जल्द से जल्द इंडिया बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा छू ले।
