बॉक्स ऑफिस

'Salaar' Worldwide Box office Day 1: दुनिया भर में बजा प्रभास स्टारर का डंका, 180 करोड़ रुपये का किया कलेक्शन

Salaar Worldwide Box office Day 1: प्रभास (Prabhas) की 'सलार' (Salaar) को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक वर्ल्डवाइड स्टार ने फिल्म ने 180 करोड़ रुपये के लगभग कलेक्शन किया है। इस कलेक्शन के साथ 'सलार' 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Image

Prabhas Starrer Salaar

Salaar Worldwide Box office Day 1: साल 2023 में लंबे इंतजार के बाद प्रभास (Prabhas) की फिल्म 'सलार: पार्ट वन- सीजफायर' (Salaar: Part 1 - Ceasefire) 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को चारोंओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही हैं। प्रभास की 'सलार' को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'सलार' ने वर्ल्डवाइड स्तर पर 175 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इंडस्ट्री ट्रैकिंग साइट सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने एडवांस बुकिंग से पहले ही 49 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि 'सलार' रिलीज के दिन 60 करोड़ रुपये का कलेक्शन बड़ी आसानी से कर लेगी।

प्रभास की 'सलार' ने भारत में ऑनलाइन बुकिंग में 42 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया। इस फिल्म की सभी भाषाओं में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों बिक्री देखी जाए तो इसके पहले दिन वर्ल्डवाइड स्टार पर 180 करोड़ रुपये कमाने की उम्मीद है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'सलार' के 45 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन करने की उम्मीद है, जिसके बाद घरेलू कलेक्शन जोड़ने पर यह 180 करोड़ रुपये होगा, जो 2023 में किसी भी भारतीय फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग बन जाएगी। वैसे बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 135 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'सलार' में पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की 'डंकी' से टक्कर हो रही है। 'डंकी' को पहले दिन 30 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article