बॉक्स ऑफिस

Ruslaan Box Office Day 2: कलेक्शन देख Aayush Sharma की उड़ी नींद, फिल्म को देख दर्शकों ने भी पकड़े अपने कान

Ruslaan Box Office Day 2: आयुष शर्मा और सुश्री श्रेया मिश्रा स्तरर फिल्म रुसलान रिलीज होते ही मुंह के बल गिर गई है। फिल्म की कमाई देख एक्टर के साथ-साथ मेकर्स की नींदे भी उड़ गई हैं, इस रिपोर्ट में जनिउए दूसरे दिन का कलेक्शन कितना रहा।

Image

Ruslaan Box Office Collection Day 2

Ruslaan Box Office Day 2: बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा की फिल्म रुसलान बड़े परदे पर रिलीज हो गई है। ऐसे में फिल्म का क्रेज लोगों के बीच कुछ ज्यादा देखने को नहीं मिला था, जिसके चलते अब फिल्म को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। पिछली फिल्मों की तरह आयुष की फिल्म रुसलान भी लोगों के दिलों में जादू चलाने में नकाम रही और बॉक्स ऑफिस पर कमाई करते हुए पसीने छूट गए। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन कितनी कमाई कर ली है जानिए टाइम्स नो नवभारत की इस रिपोर्ट में।

आयुष शर्मा (Aayush Sharma) की फिल्म रुसलान (Ruslaan) ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 0.55 लाख कमाए, लेकिन दूसरे दिन बुरा हाल होते हुए 0.85 लाख का कलेक्शन किया। ऐसे में इन दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 1.40 करोड़ रहा जो काफी निराशाजनक है। फिल्म की टक्कर अक्षय कुमार की बड़े मियां छोटे मियां और अजय देवगन की फिल्म मैदान से है। ऐसे में इस फिल्म का टिकना इस बवंडर में काफी मुश्किल साबित हो रहा है। इस फिल्म में आयुष के अलावा जगपति बाबू, विद्या मालवड़े, सुश्री श्रेया मिश्रा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।

बात दें की फिल्म का कुल बजट 25 करोड़ रुपए है लेकिन कमाई देख ये भी पूरा वसूल होने की उम्मीद काफी कम ही नजर आ रही है। इससे पहले आयुष की फिल्म अंतिम और लव यात्री भी बड़े परदे पर फ्लॉप रही। जानकारी के लिए बात दें की आयुष सलमान खान की छोटी बह अर्पिता के पति हैं, उनकी बॉलीवुड में सलमान ने ही लॉन्च किया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article