बॉक्स ऑफिस

Mardaani 3 Box office Collection day 9: 'मर्दानी 3' ने पार किया 30 करोड़ का आंकड़ा, 9 वें दिन की इतनी कमाई

Mardaani 3 Box office Collection day 9: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म छाई हुई है। इस बीच फिल्म 'मर्दानी 3' की 9 वें दिन की कमाई की रिपोर्ट सामने आई है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- mardaani film

Mardaani 3 Box office Collection day 9: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। इस मूवी को लोग काफी प्यार दे रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म छाई हुई है। रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' सनी देओल की मूवी बॉर्डर 2 को फुल टक्कर दे रही है। इस बीच फिल्म 'मर्दानी 3' की 9 वें दिन की कमाई की रिपोर्ट सामने आई है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

मर्दानी 3 ने मचाया धमाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन किया है। 9 दिनों में फिल्म ने भारत में 30 करोड़ रुपये नेट का आंकड़ा पार कर लिया है। शुरुआती हफ्ते में फिल्म ने 26.3 करोड़ कमाए। दूसरे हफ्ते की शुरुआत औसत रही, शुक्रवार को करीब 1.85 करोड़ की कमाई हुई। शनिवार को अच्छी छलांग लगी और अनुमानित 2.75 करोड़ कमाए, जिससे कुल 30.90 करोड़ हो गए। फिल्म ने पहले 'मर्दानी' के लाइफटाइम कलेक्शन को लगभग छू लिया है। फ्रैंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 'मर्दानी 2' रही, जिसने 47.35 करोड़ कमाए।

इस फिल्म से होगी टक्कर

'मर्दानी 3' रानी की अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है, पहले नंबर पर 'तलाश' है। 'मर्दानी 3' हिंदी सिनेमा की सबसे सफल सोलो फीमेल-लेड फ्रैंचाइजी का तीसरा हिस्सा है। रानी फिर से बेबाक पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय बनी हैं। फिल्म को 'डार्क, डेडली और ब्रूटल चैप्टर' बताया गया है। अगले दिनों में यह अच्छा प्रदर्शन जारी रख सकती है, लेकिन वैलेंटाइन वीकेंड पर शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' और हॉलीवुड की 'वुथरिंग हाइट्स' से कॉम्पिटिशन बढ़ जाएगा। बताते चलें कि सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 भी बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई कर रही है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article