बॉक्स ऑफिस

Raid 2 Box Office: कायम है अजय देवगन स्टारर का जलवा, 34वें दिन 'रेड 2' ने कमाए इतने करोड़

Raid 2 Box Office Collection Day 34: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की क्राइम थ्रिलर 'रेड 2' (Raid 2) को रिलीज हुए 34 दिन हो गए हैं। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में लगी हुई है। आइए देखें फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना हुआ है।

Image

Ajay Devgn's Raid 2

Raid 2 Box Office Collection Day 34: बॉलीवुड इंडस्ट्री के अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) को लोगों ने खूब पसंद किया था। 1 मई के दिन रिलीज हुई यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी भी ठीक-ठाक कमाई करने में लगी हुई है। ऑडियंस के बीच अजय देवगन स्टारर का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। उम्मीद थी कि यह मूवी 200 करोड़ रुपये के क्लब में अपनी जगह बना सकती है लेकिन फिल्म की गिरती कमाई निर्माताओं की चिंता बढ़ा रही है। आइए देखें मंगलवार के दिन 'रेड 2' ने कितने रुपये की कमाई की है।

लाखों में रह गई है 'रेड 2' की कमाई

Sacnilk के अनुसार राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनकर तैयार हुई अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' में 34वें दिन यानी मंगलवार को 42 लाख रुपये कमाए हैं। इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 169.32 का बिजनेस किया है, जो तारीफ के लायक है। इस मूवी को मेकर्स ने केवल 120 करोड़ रुपये के बजट में बनाया था। फिल्म अपने बजट को क्रॉस कर मेकर्स को काफी प्रॉफिट दिला चुकी है। 'रेड 2' के पास कमाई करने के लिए इस समय 2 दिन बाकी हैं।

6 जून को अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर मूवी 'हाउसफुल 5' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर ऑडियंस के अंदर अलग ही बज है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को मेकर्स ने 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज करने का निर्णय लिया है। 'रेड 2' का लाइफटाइम बिजनेस कितना रहता है यह कुछ दिनों में पता ही चल जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article