बॉक्स ऑफिस

Raid 2 Box Office: अजय देवगन स्टारर जल्द करेगी 200 करोड़ का आंकड़ा पार, 29वें दिन कमाए इतने करोड़

Raid 2 Box Office Collection Day 29: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) ने अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाया हुआ है। यह फिल्म 29 दिनों में अच्छी कमाई कर अब 200 करोड़ी होने की ओर बढ़ रही है।

Image

'Raid 2' Box Office collection

Raid 2 Box Office Collection Day 29: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की क्राइम थ्रिलर मूवी 'रेड 2' की हाइप लोगों के अंदर अभी भी बनी हुई है। 1 मई के दिन रिलीज हुई फिल्म 'रेड 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 29 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से मिले रिव्यू का फायदा अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) को हुआ है। 150 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री लेने के बाद अजय देवगन स्टारर 'रेड 2' अब धीमी रफ्तार के साथ 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। आइए देखें इस मूवी ने गुरुवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'रेड 2' की कमाई ने निर्मताओं को खुश कर दिया है। Sacnilk की ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार अजय देवगन की मूवी 'रेड 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 29वें दिन यानी गुरुवार को 70 लाख रुपये कमाए हैं। बुधवार को फिल्म का कलेक्शन 75 लाख रुपये रहा था। इस मूवी का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन 165.1 रुपये हो गया है। इस मूवी को निर्माताओं ने 120 करोड़ रुपये में बनाया था। बजट क्रॉस कर यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है।

अजय देवगन के साथ फिल्म 'रेड 2' में रितेश देशमुख अहम भूमिका में हैं। फिल्म में अजय देवगन को रितेश देशमुख उर्फ दादा भाई के घर रेड माराते हुए दिखाया गया है। इस मूवी में अजय देवगन के अपोजिट वाणी कपूर को कास्ट किया गया था। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी खूब पसंद की जा रह है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article