बॉक्स ऑफिस

Raid 2 Box Office: सोमवार के कलेक्शन ने दर्ज कराई भारी गिरावट, अजय देवगन की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Raid 2 Box Office Collection Day 26: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की क्राइम थ्रिलर 'रेड 2' (Raid 2) की कमाई में अब गिरावट देखने को मिल रही है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के बाद 200 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री लेने की सोच रही है। आइए देखें फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना हुआ है।

Image

Raid 2 Box Office

Raid 2 Box Office Collection Day 26: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) 1 मई के दिन सिनेमाघरों में पहुंची थी। इस क्राइम थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर अपने सफल 26 दिन पूरे कर लिए हैं। 150 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के बाद यह मूवी धीरे-धीरे कलेक्शन कर 200 करोड़ी होने की ओर बढ़ रही है। मेकर्स की चिंता सोमवार के कलेक्शन को देखकर बढ़ गई है क्योंकि 26वें दिन इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर भारी गिरावट दर्ज कराई है। आइए देखते हैं कि यह मूवी अब तक कितने करोड़ रुपये छाप चुकी है।

200 करोड़ी होने से चूक गई 'रेड 2'

Sacnilk द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक अजय देवगन स्टारर 'रेड 2' ने सोमवार के दिन केवल 75 लाख रुपये का बिजनेस किया है। 26 दिनों के अब यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 162.85 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। इस कलेक्शन से मेकर्स काफी खुश हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि निर्माताओं ने 'रेड 2' को बनाने में 120 करोड़ रुपये लगाए थे और वो रकम कमाई से उन्हें वापस मिल गई है।

राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'रेड 2' में अजय देवगन और रितेश देशमुख की ऑनस्क्रीन भिड़ंत देखने को मिली है। इस फिल्म में वाणी कपूर और सौरभ शुक्ला सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। 'रेड 2' साल 2025 में रिलीज होने वाली अजय देवगन की दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्हें फिल्म 'आजाद' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। 'आजाद' के फ्लॉप होने से अजय देवगन को काफी नुकसान भी हुआ था लेकिन 'रेड 2' ने उनकी झोली फिर से भर दी है

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article