'
27 वें दिन भी 'पुष्पा 2' ने की ताबड़तोड़ कमाई
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने पहले हफ्ते में 725.8 करोड़ कमाए थे। दूसरे हफ्ते में 'पुष्पा 2' ने 264.8 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 129.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इस मूवी ने मंगलवार के दिन 7.65 करोड़ रुपये का करोबार किया है। यह मूवी अब तक सभी भाषाओं में 1171.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की 'बाहुबली 2' और यश की 'केजीएफ 2' सहित कई मूवीज के रिकार्ड्स को ध्वस्त कर दिया है।
सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी ऑनस्क्रीन खूब पसंद आई है। इस मूवी में फहाद फासिल भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला का भी एक आइटम नंबर है, जो लोगों के बीच खूब वायरल हुआ है।
