बॉक्स ऑफिस

Pushpa 2 North America Collection: अल्लू अर्जुन ने प्री-सेल्स से अमेरिका में कमाए 2.5 मिलियन, गिनती लगातार जारी

Pushpa 2 North America Collection: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2: द रूल के लिए उत्साह अभी सातवें आसमान में नजर आ रहा है। अल्लू अर्जुन के फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। पुष्पा 2: द रूल ने नॉर्थ अमेरिका में भी जबरदस्त प्री-सेल्स किया है।

Image

Pushpa 2 North America Collection

Pushpa 2 North America Collection: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2: द रूल के लिए उत्साह अभी सातवें आसमान में नजर आ रहा है। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कल यानी 05 दिसंबर को फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। अल्लू अर्जुन की फिल्म दूनिया के हर कोने में कमाल कर रही है। बता दें नॉर्थ अमेरिका में भी पुष्पा 2: द रूल का डंका बज रहा है।

पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

पुष्पा 2: द रूल रिलीज होने से पहले ही धूम मचा रही है। फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में 2.5 मिलियन से अधिक प्रीमियर टिकट बेचे हैं। फैंस पुष्प राज के रूप में अल्लू अर्जुन की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सुकुमार द्वारा निर्देशित पुष्पा सीक्वल में अल्लू अर्जुन के अलावा फहद फासिल, रश्मिका मंदाना, जगदीश प्रताप बंडारी, सुनील और अन्य लोग भी नजर आने वाले हैं। पुष्पा 2: द रूल को पांच भारतीय भाषाओं तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा।

पुष्पा 2: द रूल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके हिंदी वर्जन को सीबीएफसी द्वारा यूए सर्टिफिकेट दिया गया है। फिल्म की अवधि 3 घंटे, 20 मिनट, 38 सेकंड है। अल्लू अर्जुन-स्टारर पुष्पा 2: द रूल के हिंदी वर्जन में शामिल कई शब्दों को बदला गया है। एक "रामावतार" शब्द और "भगवान" शब्द को हटाया गया है। वही हरामजादा जैसे शब्द को हरामखोर से बदला गया है। तेलुगु वर्जन से कई सीन्स को हटाया गया है। पुष्पा 2 से मेकर्स के साथ-साथ फैंस को भी बहुत उम्मीदें हैं। बता दें पुष्पा 2: द रूल पहले दिन 300 करोड़ रुपये की ओपनिंग करेगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article