बॉक्स ऑफिस

पुष्पा 2 ने 21वें की बेबी जॉन से भी ज्यादा कमाई, उड़ा दिए वरुण धवन के तोते

Pushpa 2 Hindi Box Office Collection: बीते दिन बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन (Varun Dhawan) की बेबी जॉन (Baby John) रिलीज हुई है, जिसे पहले दिन 11.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। बेबी जॉन से 21 दिन पहले रिलीज हुई अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पुष्पा 2 (Pushpa 2) हिन्दी पर इस कमाई का कोई असर नहीं पड़ा है और इसे वरुण धवन की मूवी से भी ज्यादा कमाई करते हुए सबको चौंका दिया है।

Image

Baby John VS Pushpa 2

Pushpa 2 Hindi Box Office Day 21: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की नई फिल्म पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर धीमी होने का नाम नहीं ले रही है। पुष्पा 2 को सिनेमाघरों में 21 दिन हो चुके हैं लेकिन इसकी कमाई अब भी धमाकेदार है। तरण आदर्श के ताजा ट्वीट के अनुसार फिल्म पुष्पा 2 ने हिन्दी भाषा में 15.50 करोड़ का कारोबार किया है, जिसके साथ इसकी कुल कमाई 731 करोड़ के पार निकल चुकी है। पुष्पा 2 को हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर तीसरा हफ्ता चल रहा है लेकिन इसके आंकड़े अब भी लोगों को चौंका रहे हैं। फिल्म पुष्पा 2 ने शुक्रवार को 12.50 करोड़ रुपये, शनिवार को 20.50 करोड़ रुपये, रविवार को 27 करोड़ रुपये, सोमवार को 11.75 करोड़ रुपये, मंगलवार को 11.50 करोड़ रुपये और बुधवार को 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।

पुष्पा 2 हिन्दी ने 21वें दिन की वरुण धवन की बेबी जॉन से ज्यादा कमाई

वरुण धवन की बेबी जॉन क्रिसमस के दिन ही बॉक्स ऑफिस पर आई है। बेबी जॉन पहले दिन 11 करोड़ की कमाई ही कर पायी है लेकिन इससे 21 दिन पहले रिलीज हुई फिल्म पुष्पा 2 ने इससे ज्यादा कमाई करके लोगों को चौंका दिया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हैरान हैं कि इतने दिनों के बाद भी हिन्दी भाषी दर्शक पुष्पा 2 को बेबी जॉन के ऊपर प्राथमिकता क्यों दे रहे हैं? पुष्पा 2 में एक कमाल का डायलॉग है... पुष्पा फायर नहीं वाइल्ड फायर है... अल्लू अर्जुन की मूवी पर यह एकदम फिट बैठ रहा है।

क्रिसमस 2024 का मिला पुष्पा 2 को फायदा

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को क्रिसमस का भरपूर फायदा मिला है। फिल्म के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि नई फिल्म से ज्यादा दर्शक इसी के लिए एक्साइटेड हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो कल से शुरू होने वाले वीकेंड पर भी पुष्पा 2 का जलवा रहेगा और इसके नीचे कई फिल्म दबकर अपना दम तोड़ देंगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article