बॉक्स ऑफिस

Pushpa 2 Hindi Box Office Day 1: जवान को धूल नहीं चटा पायी पुष्पा 2, अल्लू अर्जुन ने एडवांस बुकिंग से कमाए 28 करोड़

Pushpa 2 VS Jawan Advance Booking: साउथ कलाकार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की हालिया रिलीज मूवी पुष्पा 2 (Pushpa 2) ने एडवांस बुकिंग आंकड़ों से ट्रेड पंडितों को भी चौंकाकर रख दिया है। फिल्म पुष्पा 2 हिन्दी ने एडवांस बुकिंग के जरिए अपने खाते में 28 करोड़ रुपये जोड़े हैं। इतने शानदार बिजनेस के बावजूद भी पुष्पा 2 शाहरुख खान की जवान को नहीं पछाड़ पायी है।

Image

Jawan VS Pushpa 2

Pushpa 2 VS Jawan Advance Booking: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की नई फिल्म पुष्पा 2 सिनेमाघरों में कदम रख चुकी है। फिल्म पुष्पा 2 ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है। ट्रेड पंडितों की मानें तो पुष्पा 2 पहले दिन कई सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी और नए कीर्तिमानों को अपने नाम करेगी। अगर फिल्म पुष्पा 2 द्वारा तोड़ने वाले रिकॉर्ड्स की बात करें तो ये सिलसिला एडवांस बुकिंग से ही शुरू हो गया है। फिल्म पुष्पा 2 हिन्दी ने एडवांस बुकिंग के जरिए 28 करोड़ रुपये खाते में जोड़े और ऐसी दूसरी फिल्म बन गई, जिसने एडवांस बुकिंग से इतनी कमाई की है। (इसे भी पढ़ें: Pushpa 2 Movie Review And Rating LIVE: शाहरुख खान की 'जवान' को एडवांस बुकिंग के मामले में धूल नहीं चटा पायी अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2')

शाहरुख खान की जवान को नहीं पछाड़ पायी पुष्पा 2 हिन्दी

अभिनेता अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने भले ही एडवांस बुकिंग के जरिए 28 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े हो लेकिन यह शाहरुख खान की जवान को पछाड़ने में नाकामयाब रही है। फिल्म जवान ने एडवांस बुकिंग के जरिए अपने खाते में 28.70 करोड़ रुपये जोड़े थे और इस लिस्ट में पहले पायदान पर कब्जा जमाया था। पुष्पा 2 हिन्दी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। आइए आपको एडवांस बुकिंग से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों के नाम बताते है:

जवान: 28.75 करोड़ रुपये

पुष्पा 2: 28 करोड़ रुपये

केजीएफ 2: 26 करोड़ रुपये

पठान: 24.25 करोड़ रुपये

एनिमल: 23 करोड़ रुपये

भले ही पुष्पा 2 हिन्दी एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में शाहरुख खान की जवान को न पछाड़ पायी हो लेकिन ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि यह मूवी पहले दिन की कमाई के मामले में किंग खान को जरूर पछाड़ देगी। पुष्पा 2 की अगर वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो वो रिकॉर्डतोड़ रहने वाली है। खबरों की मानें तो फिल्म पुष्पा 2 वर्ल्डवाइड 250 करोड़ रुपये कमाकर सारे रिकॉर्ड्स धराशायी कर देगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article