बॉक्स ऑफिस

Pushpa 2 Box Office Collection: 'पुष्‍पा 2' ने हिंदी बेल्ट में भी मारी ऊंची छलांग, 16 दिनों में ही किया इतने करोड़ का कलेक्शन

Pushpa 2 Box Office Collection: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘पुष्पा 2- द रूल’ बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उठा रही है। बता दें ये फिल्म नोटों की बारिश कर रही है। हिंदी बेल्ट में भी पुष्पा 2- द रूल का जलवा देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने कितने करोड़ का आकड़ा पार किया है।

Image

Pushpa 2

Pushpa 2 Box Office Collection: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘पुष्पा 2- द रूल’ को रिलीज हुए अभी 1 महीने भी नहीं हुए हैं, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उठा रही है। बता दें ये फिल्म नोटों की बारिश कर रही है। हिंदी बेल्ट में भी पुष्पा 2- द रूल का जलवा देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने 16 दिनों में कितने करोड़ की कमाई की है।

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2- द रूल’ हर होज नए रिकॉर्ड बना रही है। इस फिल्म को फैंस का बहुत प्यार मिल रहा है। बता दें 16वें दिन फिल्म ने सिर्फहिंदी बेल्ट में 645 करोड़ की कमाई की है। खासतौर पर हिंदी बेल्ट में पुष्पा 2- द रूल ने इतिहास रच दिया है। ये फिल्म 13वें दिन दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी।

1000 करोड़ का आंकड़ा हुआ पार

अल्लू अर्जुन की फिल्म ने आज घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। रिपोर्ट के अनुसार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने शुक्रवार के दिन 1004.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन भारत में पूरा कर लिया है।

अल्लू अर्जुन हुए थे गिरफ्तार

फिल्म में अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना के अलावा फहाद फासिल भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म का पहला पार्ट 2021 में पुष्पा द राइज नाम से आया था। इस पार्ट ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था। 04 दिसंबर को हैरदाबाद के संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2- द रूल’ का प्रीमियर शो रखा गया था। जिस दौरान एक बड़ा हादसा हो गया था और एक महिला की मौत हो गई थी। वही इस हादसे में एक बच्चा बुरी तरह से घायरल हो गया था, जिसका अभी इलाज चल रहा है। महिला की मौत के बाद पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन एक दिन के बाद ही एक्टर को बेल मिल गई थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article