बॉक्स ऑफिस

OG box office collection day 5: पवन कल्याण स्टारर की हुई बल्ले-बल्ले, 5वें दिन कमाई इतने करोड़

OG box office collection day 5: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' (They Call Him OG) घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में लगी हुई। 150 करोड़ी होने से यह फिल्म केवल कुछ इंच ही दूर है।

Image

Image Credit: IMDb

OG box office collection day 5: सुजीत के निर्देशन में बनी साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' (They Call Him OG) 25 सितंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी के देखने के लिए लोगों के अंदर क्रेज साफ नजर आ रहा है। ऑडियंस की ओर से पवन कल्याण की इस मूवी को पॉजिटिव रिस्पांस मिला है, जिसका फायदा मेकर्स को फिल्म के बिजनेस में हो रहा है। यह मूवी शुरुआत से ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में लगी हुई है। तो चलिए देखते हैं फिल्म 'ओजी' ने सोमवार के दिन कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

150 करोड़ी होने से एक कदम दूर है 'दे कॉल हिम ओजी'

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk द्वारा साझा किए गए नंबर्स के मुताबिक पवन कल्याण स्टारर 'दे कॉल हिम ओजी' ने सोमवार के दिन 7.45 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी 147.65 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही है। मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि यह मूवी 200 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री ले लेगी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 63.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जिसे देखकर निर्माताओं की खुशी का ठिकाना नहीं था।

पवन कल्याण स्टारर 'दे कॉल हिम ओजी' से इमरान हाशमी ने अपना धमाकेदार तेलुगु डेब्यू किया नही। फिल्म में इमरान हाशमी का विलेन अवतार लोगों को काफी पसंद आया है। सुजीत द्वारा निर्देशित और डीवीवी एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित 'ओजी' में पवन कल्याण और इमरान हाशमी के अलावा प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, श्रीया रेड्डी और प्रकाश राज सहित कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो यह मूवी अब तक 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो 'ओजी' की सफलता के बाद इमरान हाशमी ने अब अपनी आने वाली फिल्म 'आवारापन 2' की शूटिंग को बैंकॉक में शुरू कर दिया है। इस मूवी में इमरान हाशमी के साथ लीड रोल में दिशा पाटनी नजर आएंगी। मेकर्स फिल्म को अगले साल रिलीज कर देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article