बॉक्स ऑफिस

O Romeo Box Office Collection Day 1: सिंगल डिजिट में होगी 'ओ रोमियो' की कमाई, रिलीज होते ही टूटेगा रिकॉर्ड

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 13, 2026, 08:37 AM IST

O Romeo Box Office Collection Day 1: एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म ओ रोमियो (O Romeo) पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली है, इसको लेकर रिपोर्ट्स सामने आ रही है। तो चलिए जानते हैं फिल्म ओ रोमियो पहले दिन कितना कलेक्शन करने वाली है।

Image

Image Source: O Romeo Movie

O Romeo Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की लीड रोल वाली फिल्म ओ रोमियो (O Romeo) आज यानी 13 फरवरी को लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो गई है। फिल्म ओ रोमियो रिलीज होने के बाद से चर्चा में आ गई है। फिल्म ओ रोमियो की स्टोरी से लेकर एक्शन सीन्स तक हर किसी पर लोग अपनी राय देते नजर आ रहे हैं। इन सब के बीच फिल्म ओ रोमियो की कमाई को लेकर भी अपडेट सामने आया है। फिल्म ओ रोमियो पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली है, इसका खुलासा हो गया है।

सिंगल डिजिट में होगी कमाई

एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि फिल्म ओ रोमियो की कमाई के आंकड़े हैं। शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करने वाली है, इसको लेकर मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ गई है। फिल्म ओ रोमियो पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करती हुई नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। लेकिन आपको बता दें कि कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़े अभी सामने आने बाकी हैं।

क्या है फिल्म की स्टोरी?

शाहिद कपूर की फिल्म की स्टोरी अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर हुसैन उस्तरा और सपना दीदी कहानी पर बेस्ड है। डायरेक्टर विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) के निर्देशन में बनी फिल्म ओ रोमियो में शाहिद कपूर के साथ तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia), फरीदा जलाल (Farida Jalal), तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri), दिशा पटानी (Disha Patani) और नाना पाटेकर (Nana Patekar) भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म ओ रोमियो के नए वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article