बॉक्स ऑफिस

Maidaan Box Office Collection Day 2: सिनेमाघरों में जल बिन मछली बन तड़प रही है 'मैदान', दूसरे दिन की इतनी कमाई

Maidaan Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस प्रियामणी स्टारर 'मैदान' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। जहां पहले दिन फिल्म की डीसेंट ओपनिंग हुई थी तो वहीं दूसरे दिन 'मैदान' बॉक्स ऑफिस पर ढेर नजर आई। फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली।

Image

'मैदान' ने दूसरे दिन की इतनी कमाई

Maidaan Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस प्रियामणी की 'मैदान' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित अजय देवगन (Ajay Devgn) की 'मैदान' (Maidaan) को समीक्षकों और दर्शकों से तो अच्छे रिएक्शन मिल रहे हैं, लेकिन इसकी कमाई बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं हो पा रही है। यहां तक कि अजय देवगन की 'मैदान' की एडवांस बुकिंग भी बेहद कम थी, जिससे इसकी कमाई पर भी बुरा असर पड़ा है।

अजय देवगन (Ajay Devgn) और प्रियामणी स्टारर 'मैदान' ने पहले दिन 7.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था तो वहीं दूसरे दिन तो फिल्म की कमाई इससे भी आधी हो गई। सैकनिल्क के मुताबिक, अजय देवगन की 'मैदान' (Maidaan) ने दूसरे दिन 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिससे इसकी कुल कमाई 9.85 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। हालांकि ये 'मैदान' का अर्ली एस्टिमेट है, ऐसे में फिल्म की कमाई के आंकड़े ऊपर-नीचे हो सकते हैं। फिल्म की ऑक्युपेंसी की बात करें तो ये सिनेमाघरों में मात्र 8.81 प्रतिशत ही दर्ज की गई। बता दें कि फिल्म का बजट 90 करोड़ रुपये के आसपास है, ऐसे में अभी 'मैदान' को लंबी पारी खेलनी पड़ेगी।

'बड़े मियां छोटे मियां' संग क्लैश का 'मैदान' पर पड़ा असर

अजय देवगन (Ajay Devgn) की 'मैदान' (Maidaan) के साथ-साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) भी बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। ऐसे में फिल्म के क्लैश का मैदान पर तगड़ा असर पड़ा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 'बड़े मियां छोटे मियां' न होती तो 'मैदान' की कमाई कुछ और ही होती। बता दें कि अजय देवगन की मैदान एक्टर की ही 'शैतान' का रिकॉर्ड तोड़ने में भी नाकाम साबित हो रही है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article