बॉक्स ऑफिस

Laapataa Ladies Box office Day 1: पहले दिन बॉक्स ऑफिस धूम मचा देगी 'लापता लेडीज', इतने करोड़ होगा कलेक्शन

Laapataa Ladies Box office Day 1: किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' (Laapataa Ladies) को निर्माताओं ने आज सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया है। सामने आ रहीं ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब रहेगी।

Image

Laapataa Ladies Box office Day 1

Laapataa Ladies Box office Day 1: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) की एक्स-वाइफ किरण राव (Kiran Rao) के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' 1 मार्च के दिन सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। 'लापता लेडीज' (Laapataa Ladies) के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले बॉलीवुड सेलेब्स और मीडिया के लिए इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट की गई थी। जिन-जिन लोगों ने यह फिल्म देखी, उन सभी ने इसकी तारीफ की है। 'लापता लेडीज' को फिल्म क्रिटिक्स की ओर से भी शानदार रिव्यू मिले हैं। चारोंओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद यह उम्मीद की जा रही है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में सफल रहेगी।

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'लापता लेडीज' ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई करेगी। बताया जा रहा है कि पहले दिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2 से 3 करोड़ रुपये के बीच रहने वाला है। शनिवार और रविवार में फिल्म की कमाई का कलेक्शन बढ़ सकता है। दर्शकों की ओर से रिव्यू मिलने के बाद लोग इसे देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख करेंगे। कथित पर फिल्म को केवल 5 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाया गया है।

किरण राव के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'लापता लेडीज' में स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांटा और नितांशी गोएल सहित कई एक्टर्स लीड रोल में मौजूद हैं। फिल्म में रवि किशन (Ravi Kishan) ने पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है। अगर आपने यह फिल्म देख ली है और ये आपको कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article