Laapataa Ladies Box Office Collection Day 2: किरण राव (Kiran Rao) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लापता लेडीज' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांटा, नितांशी गोयल मुख्य भूमिका में हैं। तीनों इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में रवि किशन भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। पहले दिन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सुस्त शुरुआत मिली। लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जंप देखने को मिला है। आइए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।
फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने बताया था कि फिल्म ने पहले दिन 1.02 करोड़ की कमाई है। दूसरे दिन फिल्म ने 1.60 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने कुल मिलाकर 2. 35 करोड़ की कमाई की है। मेकर्स को उम्मीद हैं कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा। इस फिल्म से किरण ने बतौर निर्देशक वापसी की है। फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है।
क्या है लापता लेडीज की कहानी
लापता लेडीज दो महिलों के अदला बदली की कहानी है। फूल कुमारी और पुष्पा रानी। कैसे दोनों अपनी -अपनी जिंदगी की चुनौतियों से लड़ती है। इस पर फिल्म की कहानी है। फिल्म में जेंडर इक्वेलिटी और नारीवाद जैसे मुद्दों को बखूबी दिखाया गया है। फिल्म में तीनों स्टार्स ने अच्छा काम किया है। लापता लेडीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर वरुण तेज और मानुषी छिल्लर की ऑपरेशन वैलेंटाइन भी रिलीज हुई थी।
