Laal Salaam Day 1 Box Office Collection : ऐश्वर्या रजनीकान्त( Aishwarya Rajinikanth) द्वारा निर्मित फिल्म 'लाल सलाम'( Laal Salaam) कल शुक्रवार क सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच खासा बज नजर आ रहा था। लाल सलाम में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत( Rajnikanth) का कैमियो है जिसे देखने के लिए लोग काफी बेताब दिखाई दिए। विष्णु विशाल( Vishnu Vishal ) - विक्रांत( Vikrant) की इस फिल्म को सोशल मीडिया पर खासा रिस्पॉन्स भी मिला। वहीं अब लाल सलाम का पहले दिन का कलेक्शन आ गया है। आइए आपको बताते हैं शुक्रवार को कितनी हुई फिल्म की कमाई
जेलर( Jailer) के बाद रजनीकांत( Rajnikanth) फिल्म लाल सलाम( Laal Salaam) से अपना जादू चलाने आ गए हैं। हालांकि यह फिल्म पूरी तरह से थलाईवा की नहीं है, वह केवल कैमियो के तौर पर फिल्म में नजर आ रहे हैं। फिल्म की पहली कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनलिक की रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन "लाल सलाम" ने 4.30 करोड़ की कमाई की है। हालांकि ये शुरुआती आकंडे हैं। बताते चले कि जेलर के मुकाबले फिल्म लाल सलाम फीकी पड़ती नजर आई। जेलर ने जहां पहले ही दिन कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे लेकिन लाल सलाम पहले दिन सिनेमाघरों में हल्की नजर आई। हालांकि वीकेंड की शुरुआत हो चुकी है जिसका असर थियेटर में फैंस की बढ़ोतरी दिखा सकता है।
लाल सलाम की कहानी
बताते चले कि फिल्म लाल सलाम के स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी है जिसमें रजनीकान्त गैंगस्टर मोइदिन भाई बने हैं। फिल्म में विष्णु विशाल और विक्रांत क्रिकेटर का किरदार करते नजर आ रहे हैं।
