बॉक्स ऑफिस

Box Office क्लैश की चक्की में पिस जाएगी अक्षय कुमार की फिल्म Khel Khel Mein, Stree 2 के आगे मिट जाएगा वजूद!

Khel Khel Mein Box Office Collection Prediction: अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में (Khel Khel Mein) कल 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। स्त्री 2 और वेदा से बॉक्स ऑफिस क्लैश के चक्कर में इस फिल्म को भारी नुकसान हो सकता है। यहां मूवी के बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Image

Khel Khel Mein Box Office Collection Prediction Day 1

Khel Khel Mein Box Office Collection Prediction: इस साल का स्वतंत्रता दिवस बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में हलचल लेकर आया है। क्योंकि एक ही दिन 3 ( Box Office Clash on Independence Day) बड़ी फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार हैं। स्त्री 2, वेदा और खेल खेल में का बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश होने वाला है। जिसके बाद अब तीन फिल्मों की किस्मत दर्शकों पर टिकी हुई हैं। सबसे ज्यादा हाइफ फिल्म स्त्री 2 को लेकर है, जिसे इस साल की सबसे ज्यादा अवेटेड फिल्म बताया जा रहा है। वहीं इसके बाद 'वेदा' और 'खेल खेल में' दोनों ही फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर ज्यादा हाइप नजर नहीं आ रही है।

यहां हम खेल खेल में की पहले दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर एक नजर डालने वाले हैं। कई कारणों से फिल्म कल सबसे खराब शुरुआत कर सकती है और ऐसा लगता है कि अक्षय कुमार स्टारर एक और फिल्म मिट्टी में मिलने के लिए तैयार है। यहां पहले दिन के कलेक्शन पर नजर डालते हैं।

पहले दिन इतना कलेक्शन करेगी 'खेल खेल में'

अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हैं। अब ऐसा लगता है कि खेल खेल में भी इसी लिस्ट में शामिल होने वाली है। फिल्म पहले दिन 10,000 टिकटें बेचने के लिए भी मुशक्कत कर रही है और पहले दिन 6-7 करोड़ की कमाई भी बड़ी मुश्किलों से ही कर पाएगी। वही मैडॉक की स्त्री 2 पहले दिन 30 करोड़ से अधिक की कमाई के साथ धूम मचाती दिख रही है। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 50 करोड़ से थोड़ा ही ज्यादा गोने की उम्मीद है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article