बॉक्स ऑफिस

Kesari Chapter 2 Box Office Collection: मंडे लिटमस टेस्ट में पास हुई 'केसरी 2', चौथे दिन की इतनी कमाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 22, 2025, 06:41 AM IST

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 4 Early Estimate: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और आर. माधवन (R. Madhavan) की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2)’ ने पहले मंडे यानी चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन कर के सबको हैरान कर दिया है। फिल्म ने चौथे दिन इतने करोड़ रुपये कमाए है।

Image

Kesari 2 Box Office Collection

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 4 Early Estimate: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2)’ रिलीज होने के बाद से काफी चर्चा में बनी हुई है। अक्षय कुमार की इस फिल्म की कहानी को काफी पसंद किया जा रहा है। इसका असर फिल्म की कमाई पर देखने को मिला। पहले ही दिन से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखा रही है। अक्षय कुमार और अनन्या पांडे की फिल्म 'केसरी 2' को रिलीज हुए 4 दिन पूरे हो गए है। जिसके बाद फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। चौथे दिन अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हैं।

चौथे दिन इतनी रही 'केसरी 2' की कमाई

अक्षय कुमार और अनन्या पांडे की लीड रोल वाली फिल्म 'केसरी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने चार दिन पूरे कर लिए हैं। अब फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 'केसरी 2' ने चौथे दिन 4.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 33.64 करोड़ रुपये हो गई है। पहले दिन इसने 7.75 करोड़, दूसरे दिन 9.75 करोड़ और तीसरे दिन 12 करोड़ रुपये कमाए थे, जो वीकेंड पर अच्छी ग्रोथ दिखाता है। फिल्म की कमाई के नए आंकड़ों में भले ही गिरावट देखने को मिली हो लेकिन ये मंडे के हिसाब से काफी अच्छी कमाई है।

फिल्म में नजर आए ये स्टार्स

फिल्म 'केसरी 2' में अक्षय (Akshay Kumar) ने वकील सी. शंकरन नायर (C. Sankaran Nair) का रोल निभाया है। उनके साथ अनन्या पांडे (Ananya Panday) और आर. माधवन (R. Madhavan) भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म 'केसरी 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article