बॉक्स ऑफिस

Kesari Box Office Collection: 10वें दिन आया 'केसरी 2' की कमाई में उछाल, देखें आंकड़े

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 28, 2025, 06:30 AM IST

Kesari Box Office Collection Day 10 Early Estimate: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और आर. माधवन (R. Madhavan) की फिल्म केसरी 2 (Kesari 2) ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी 2' की कमाई में 10वें दिन उछाल देखने को मिल रहा है।

Image

Kesari Chapter 2

Kesari Box Office Collection Day 10 Early Estimate: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और आर. माधवन (R. Madhavan) की फिल्म केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2) की फिल्म पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करती नजर आ रही है। फिल्म केसरी 2 को रिलीज हुए बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन पूरे हो गए है। 10वें फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की 10वें दिन की कमाई देखने को बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है।

'केसरी 2' ने 10वें दिन किया इतना कलेक्शन

अक्षय कुमार और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की फिल्म केसरी 2 इन दिनों अपनी कमाई को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को रिलीज हुए 10 पूरे हो गए है जिसके बाद फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 10वें दिन यानी 27 अप्रैल 2025 को लगभग 8.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की कमाई में 9वें दिन के मुकाबले उछाल देखने को मिल रहा है। फिल्म ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.15 करोड़ रुपये ही कमाए थे। इसी के साथ फिल्म केसरी 2 का कुल कलेक्शन 65.45 करोड़ रुपये हो गया है। लेकिन आपको बताते चले कि अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों का सामने आना अभी बाकी है।

एक्टिंग ने जीता लोगों का दिल

'केसरी 2' अपनी कमाई के साथ-साथ फिल्म की कहानी और स्टार्स की एक्टिंग को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में अक्षय का वकील सी. शंकरन नायर का किरदार लोगों को खूब पसंद आ रहा है, वहीं माधवन का ब्रिटिश वकील और अनन्या का सहायक वकील का रोल भी दर्शकों के दिल में जगह बना रहा है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article