बॉक्स ऑफिस

Karuppu Box Office Collection Day 1: सूर्या-तृषा की जोड़ी ने मचाया धमाल, ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई

  • Authored by: अभय
  • Updated May 16, 2026, 10:01 AM IST

Karuppu Box Office Collection Day 1: तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) और सूर्या (Suriya) की फिल्म करुप्पु (Karuppu) ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म करुप्पु का पहले दिन का कलेक्शन...

Image

'करुप्पु' ने पहले दिन किया इतना कलेक्शन (Image Source: Karuppu Movie)

Karuppu Box Office Collection Day 1: साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) और एक्टर सूर्या (Suriya) की फिल्म करुप्पु (Karuppu) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म करुप्पु काफी समय के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म करुप्पु रिलीज होने के बाद से बड़े पर्दे पर छा गई है। फिल्म करुप्पु को देखने के लिए भारी संख्या में लोग सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। इन सब के बीच अब सूर्या की फिल्म करुप्पु की कमाई के आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म करुप्पु ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म करुप्पु का पहले दिन कलेक्शन कितने करोड़ रुपये रहा। (ये भी पढ़ें: Karuppu Movie Review: देसी सुपरहीरो बनकर 'सूर्य' की तरह चमके सूर्या)

'करुप्पु' ने पहले दिन किया इतना कलेक्शन

एक्ट्रेस तृषा कृष्णन और एक्टर सूर्या की फिल्म करुप्पु एक बार फिर खबरों में है। इसकी वजह फिल्म करुप्पु का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है। फिल्म करुप्पु ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस गदर काट दिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार तृषा कृष्णन और सूर्या की फिल्म करुप्पु ने पहले दिन इंडिया में बॉक्स ऑफिस पर 14.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म करुप्पु की पहले दिन ये कमाई काफी मजबूत मानी जा रही है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म करुप्पु की कमाई के ये आंकड़ें अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है। (ये भी पढ़ें: Karuppu X Review: सूर्या-तृषा कृष्णन की एक्टिंग देख झूम उठे लोग, 'करुप्पु' को बताया 'ब्लॉकबस्टर')

दुनियाभर में किया इतना कलेक्शन

एक्टर सूर्या की फिल्म करुप्पु इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में भी गदर काट रही है। फिल्म करुप्पु का पहले दिन का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 20.66 करोड़ रुपये है। फिल्म की कमाई के देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। फिल्म की कमाई को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है।

इतना है 'करुप्पु' का बजट

आरजे बालाजी (RJ Balaji) के डायरेक्शन में बनी फिल्म करुप्पु के लिए मेकर्स ने लगभग 130 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। फिल्म में सूर्या के साथ योगी बाबू, तृषा कृष्णन, आर जे बालाजी अहम रोल में हैं। फिल्म करुप्पु की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article