बॉक्स ऑफिस

Kantara Chapter 1 VS SSKTK Box Office Analysis: ऋषभ शेट्टी की दहाड़ सुनकर मिमियाने लगे वरुण धवन

Kantara Chapter 1 VS SSKTK Box Office Analysis: 2 अक्टूबर के दिन सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) और कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इन दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों में उत्साह है लेकिन कांतारा चैप्टर 1 एडवांस बुकिंग में बाजी मारती दिखाई दे रही है।

Image

Image Source: Kantara Chapter 1 and SSKTK

Kantara Chapter 1 VS SSKTK Box Office Analysis: 2 अक्टूबर का वीकेंड हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद अहम होने वाला है क्योंकि इस दिन 2 बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही हैं। जहां एक तरफ वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की रॉम-कॉम सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) है तो वहीं दूसरी तरफ ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) है। इन दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। एडवांस बुकिंग मेकर्स इसलिए खोल देते हैं ताकि फिल्म को लेकर अच्छा बज क्रिएट हो जाए। इससे ट्रेड पंडितों को भी ये समझने में मदद मिल जाती है कि किस मूवी को लेकर दर्शकों में ज्यादा एक्साइटमेंट है। सनी संस्कारी की तुलसी और कांतारा चैप्टर 1 की एडवांस बुकिंग के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उन्हें देखकर यही कहा जा सकता है कि 2 अक्टूबर के दिन करण जौहर के बैनर में बनी सनी संस्कारी की तुलसी ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 के सामने पानी भी नहीं मांगेगी। दूसरी भाषा की फिल्म होने के बावजूद भी कांतारा चैप्टर 1 का बोलबाला हिन्दी ऑडियंस में रहेगा और हो सकता है कि सनी संस्कारी की तुलसी से इसका लाइफ टाइम कलेक्शन भी काफी ज्यादा रहे।

कैसी है सनी संस्कारी की तुलसी की एडवांस बुकिंग और ओपनिंग-डे पर कितनी रह सकती है कमाई

ट्रेड के गलियारों से सामने आ रही खबरों की मानें तो फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के आंकड़े ठीक है लेकिन चौंकाने वाले नहीं हैं। सनी संस्कारी की तुलसी के लिए वरुण धवन (Varun Dhawan), करण जौहर और शशांक खैतान की तिकड़ी फिर से एक साथ आई है। इस तिकड़ी ने दुल्हनिया सीरीज से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है और खुसफुसाहट ये है कि सनी संस्कारी की तुलसी भी दुल्हनिया सीरीज की ही मूवी थी लेकिन आलिया भट्ट की वजह से मेकर्स को इसे नया नाम देना पड़ा और जाह्नवी कपूर को साइन करना पड़ा। सनी संस्कारी की तुलसी की कहानी भले ही दुल्हनिया सीरीज जैसी हो लेकिन इसे उसका कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। ये फैक्टर फिल्म के खिलाफ भी जा रहा है और दर्शक इसे एक नई फिल्म की तरह देख रहे हैं। अब तक जो आंकड़े ट्रेड की तरफ से सामने आए हैं, उनके अनुसार फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी पहले दिन 10-12 करोड़ रुपये की ओपनिंग ले सकती है। वरुण धवन की पिछली फिल्मों की कमाई को देखें तो ये आंकड़े खुश करने वाले हैं लेकिन कांतारा चैप्टर 1 से हो रही टक्कर को देखें तो सच्चाई कुछ और ही नजर आती है।

कांतारा चैप्टर 1 ने दर्ज कराई चौंकाने वाली एडवांस बुकिंग, पूरे देश में दिख रहा है उत्साह

ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) की कांतारा एक स्लीपर हिट थी। इस फिल्म ने अपने कंटेंट के दम पर दर्शकों को थिएटर तक खींचा था और शानदार कमाई की थी। फिल्म कांतारा की कमाई ने ही ऋषभ शेट्टी को ये साहस दिया कि वो इसका यूनिवर्स क्रिएट कर सकते हैं। इसके बाद उन्होंने कांतारा चैप्टर 1 के लिए कमर कसी और अब ये फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की एडवांस बुकिंग कमाल की है और इसने अपने खाते में अब तक 9 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो 1 अक्टूबर तक फिल्म कांतारा चैप्टर 1 एडवांस बुकिंग से लगभग 15-20 करोड़ रुपये कमा लेगी। इस आंकड़े में फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की पहले दिन की कमाई भी जुड़ेगी। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ऋषभ शेट्टी की ये फिल्म पहले दिन किस तरह की कमाई दर्ज कराएगी।

कांतारा चैप्टर 1 को कांतारा फिल्म सीरीज का भरपूर फायदा मिलता हुआ दिख रहा है, जबकि इसके दूसरी तरफ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की सफलता पूरी तरह से इसकी कहानी पर डिपेंड नजर आ रही है। अगर फिल्म की कहानी वाकई दर्शकों को एंटरटेन करती है और इसे अच्छे रिव्यूज मिलते हैं तो वरुण धवन-जाह्नवी कपूर (Janvhi Kapoor) की मूवी दूसरे दिन से उछाल दर्ज करा सकती है। इन दोनों फिल्मों के बीच स्क्रीन डिस्ट्रीब्यूशन भी बड़ा मुद्दा बनता नजर आ रहा है। किस फिल्म को कितनी स्क्रीन्स मिल रही हैं और स्क्रीन डिस्ट्रीब्यूशन से किस मूवी की कमाई ज्यादा प्रभावित होगी, ये हम आपको अपनी अगली रिपोर्ट में बताएंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article