बॉक्स ऑफिस

'कल्कि 2898 एडी' ने शाहरुख खान की जवान को पछाड़ा, बनीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म

Kalki 2898 AD: कल्कि 2898 एडी को रिलीज हुए 41 दिन हो गए हैं, लेकिन ये फिल्म का क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें ओपनिंग डे पर प्रभास और अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म ने दुनिया भर में 175 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। अब इस फिल्म ने प्रभास की फिल्म को पीछे कर दिया है।

Image

Kalki 2898 AD

Kalki 2898 AD: कल्कि 2898 एडी को रिलीज हुए 41 दिन हो गए हैं, लेकिन ये फिल्म का क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें ओपनिंग डे पर प्रभास और अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म ने दुनिया भर में 175 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। वही अब इस फिल्म ने पुराना रिकॉर्ड तोड़ नया रिकॉर्ड बनाया है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने क्या रिकॉर्ड बनाया है।

तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी जैसी पांच भाषाओं में रिलीज हुई प्रभास और अमिताभ की 'कल्कि 2898 AD' की कहानी भगवान कल्कि के आस-पास चलती है। वही इस फिल्म का बजट भी 600 करोड़ रुपये था। प्रभास की ये फिल्म अब देश की अब तक की सबसे टॉप कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 41वें दिन 50 लाख रुपये की कमाई की है। इस फिल्म ने देशभर में 640.65 करोड़ की कमाई कर डाली है।

Kalki 2898 AD

'जवान' को पछाड़कर अब चौथे नंबर पर आई कल्कि

'कल्कि 2898 AD' शाहरुख खान की 'जवान' को पछाड़कर अब चौथे नंबर पर आ गई है। 'जवान' की कुल कमाई 640.25 करोड़ थी वहीं अब 'कल्कि' इसे पछाड़ते हुए आगे निकल चुकी है। इसके अलावा तीसरे नंबर पर RRR है जिसकी कुल कमाई करीब 782.2 करोड़ और केजीएफ की कमाई 859.7 और 'बाहुबली 2' नंबर वन पर रहते हुए 1030.42 करोड़ की कमाई कर चुकी है। अब देखना होगा कि ये फिल्म इन तीन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाती है कि नहीं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article