बॉक्स ऑफिस

Jaat Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन जाट ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाई उम्मीद की किरण, अब अगले दो दिन तय करेंगे फिल्म का भविष्य

Jaat Box Office Collection Day 3: सनी देओल -रणदीप हुड्डा की फिल्म जाट को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं। दो दिन के मुकाबले शनिवार को फिल्म की कमाई बेहतर हुई है। तीसरे दिन की कमाई को देखकर लग रहा है कि अगले दो दिन इसमें उछाल आ सकती है।

Image

Jaat Box Office Collection Day 3

Jaat Box Office Collection Day 3: सनी देओल ( Sunny Deol) की हालिया रिलीज मूवी जाट ( Jaat) दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हुए हैं । शनिवार के दिन जाट ने बेहतर कमाई की जो फिल्म की शुरुआती कमाई से ज्यादा है। आज संडे और मड़े को हॉलिडे के दिन इसकि कमाई बढ़ने की उम्मीद है। तीसरे दिन की कमाई को देखकर लग रहा है कि अगले दो दिन इसमें उछाल आ सकती है। आइए आपको बताते हैं जाट ने अबतक कितनी कमाई कर ली।

जाट की तीसरे दिन की कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, सनी देओल ( Sunny Deol) की फिल्म जाट ने 12 अप्रैल को कुल 16.70 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी हासिल की। इसलिए, एक्शन-थ्रिलर तीसरे दिन 10 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, फिल्म ने अपने पहले दो दिनों से अधिक कलेक्शन किया है। अगले दो दिन छुट्टी के होने वाले हैं जिससे कमाई बढ़ने की उम्मीद है। जाट की कुल कमाई की बात करें तो, कुल मिलाकर सनी देओल की फिल्म जाट ने तीन दिनों में भारत में बॉक्स ऑफिस पर 26.50 करोड़ रुपये कमाए हैं।

कैसा है फैंस का रिस्पॉन्स

जाट के फैंस की बात करें तो इस एक्शन-ड्रामा को दर्शक पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ढ़ेर सारी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें दर्शक तैयार होकर थिएटर के अंदर जा रहे हैं। एक्टर सनी देओल ने इस बार साउथ डायरेक्टर गोपिनचंद मेलिनेनी के साथ काम किया है, लेकिन फिल्म का क्रेज नॉर्थ इंडिया में देखने को ज्यादा मिल रहा है। कुछ लोगों ने तो इसे सलमान खान की सिकंदर से बेहतर बताया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article