बॉक्स ऑफिस

Jaat Box Office Day 10: सनी देओल स्टारर ने शनिवार को छापे करोड़ों रुपये, आंकड़े देख खुश हुए मेकर्स

Jaat Box Office Collection Day 10: 90 के दशक के एक्शन स्टार सनी देओल की फिल्म 'जाट' ने 10 अप्रैल के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। 10 दिनों के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर रही है। आने वाले दिनों में सनी देओल की ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार सकती है।

Image

Jaat Box Office Collection Day 10

Jaat Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की हालिया रिलीज हुई नई एक्शन-थ्रिलर मूवी 'जाट' बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर रही है। इस फिल्म के कलेक्शन ने निर्माताओं की झोली पैसों से भर दी है। 'गदर 2' के बाद सनी देओल की इस मूवी को भी ऑडियंस की ओर से भरपूर प्यार मिल रहा है। उम्मीद है कि सनी देओल की फिल्म 'जाट' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार करने में सफल रहेगी। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इस मूवी ने 10वें दिन भी शानदार कमाई की है। आइए देखें इन 10 दिनों में 'जाट' (Jaat) का टोटल कलेक्शन कितना रहा है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक गोपीचंद मालिनेनी के निर्देशन में बनी सनी देओल की फिल्म 'जाट' ने शनिवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 10 दिनों में हुई कमाई की बात करें तो यह फिल्म 69.40 करोड़ रुपये कमा चुकी है। ट्रेड एक्सपर्ट्स को लग रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा बड़ी आसानी से पार कर लेगी।

ट्रेड एक्सपर्ट्स ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस वीकेंड अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की कोर्ट रूम ड्रामा 'केसरी चैप्टर 2' भी रिलीज हुई है। 'केसरी 2' के रिलीज होने के बाद भी सनी देओल की 'जाट' बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये की कमाई करने में सफल रही है। इस मूवी में सनी देओल के अलावा रणदीपप हुड्डा, रेजिना कैसेंड्रा, सैयामी खेर और विनीत कुमार सिंह सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article