बॉक्स ऑफिस

जाट ने बॉर्डर-घायल वन्स अगेन को दी पटखनी, सनी देओल की Top 7 बिगेस्ट ओपनर्स में हुई शामिल

Jaat becomes Sunny's 4th Biggest Opener: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म जाट (Jaat) से ट्रेड पंडित जिस तरह की कमाई की उम्मीद लगा रहे थे, इसने वो सभी उम्मीदें पूरी की हैं। फिल्म जाट ने पहले वीकेंड में 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके सनी देओल की टॉप 5 हाईएस्ट ग्रोसर्स में अपनी जगह बना ली है। आइए आपको सनी पाजी की 7 सबसे कमाई फिल्मों के बारे में बताते हैं...

Image

Jaat enters into sunny deol top 5 highest grossers

Jaat becomes Sunny's 4th Biggest Opener: बॉलीवुड के जख्मी शेर सनी देओल (Sunny Deol) ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म जाट (Jaat) से वो कारनामा करके दिखा दिया है, जिसकी किसी को उम्मीद न थी। गदर 2 की सफलता के बाद कई लोग मान रहे थे कि सनी देओल फिर से बॉक्स ऑफिस नहीं हिला पाएंगे लेकिन उन्होंने साबित कर दिया है कि वो ही इंडस्ट्री के असली एक्शन किंग हैं। सनी पाजी की जाट ने पहले वीकेंड में 40.16 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और इस साल की चौथी सबसे कमाई मूवी का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसके साथ-साथ सनी देओल ने अपनी भी कई सारी फिल्मों को धूल चटा दी है और जाट ने सनी पाजी की टॉप 7 ग्रोसर्स में मांत्र 3 दिनों में एंट्री मार ली है।

40 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई के साथ जाट सनी देओल की चौथी सबसे कमाई मूवी बन गई है। इसने ये खिताब घायल वन्स अगेन और बॉर्डर जैसी फिल्मों को पछाड़कर अपने नाम किया है। जाट से ऊपर इस वक्त केवल गदर 2, गदर एक प्रेम कथा और यमला पगला दीवाना हैं। आइए आपको सनी पाजी की टॉप 7 हाईएस्ट ग्रोसर्स की लिस्ट दिखाते हैं...

गदर 2: 525.45 करोड़ रुपये

गदर: 76.88 करोड़ रुपये

यमला पगला दीवाना: 52.28 करोड़ रुपये

जाट: 40.16 करोड़ रुपये

बॉर्डर: 39.46 करोड़ रुपये

यमला पगला दीवाना 2: 36.70 करोड़ रुपये

घायल वन्स अगेन: 35.70 करोड़ रुपये

जाट को लेकर ट्रेड पंडितों का अनुमान है कि ये जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार लेगी और सनी पाजी की दूसरी 100 करोड़ी मूवी बन जाएगी। सनी पाजी ने गदर 2 के साथ हिट फिल्मों का जो सिलसिला शुरू किया है, वो जाट के साथ आगे बढ़ा है। जाट के बाद सनी पाजी की बॉर्डर 2 और लाहौर 1947 रिलीज होनी हैं। इन दोनों फिल्मों से भी ट्रे़ड पंडित ताबड़तोड़ कमाई की उम्मीद कर रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article