बॉक्स ऑफिस

गांधी जयंती पर 'कांतारा: चैप्टर 1' से भिड़ेगी 'इक्कीस', बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका

  • Authored by: अभय
  • Updated May 25, 2025, 01:02 PM IST

Ikkis Vs Kantara: Chapter 1 Box Office Clash: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) और अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) की वॉर ड्रामा इक्कीस (Ikkis) 2 अक्टूबर 2025 बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है।और इसी दिन ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की कांतारा: चैप्टर 1 (Kantara: Chapter 1) सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Image

Ikkis Vs Kantara Chapter 1 Box Office Clash

Ikkis Vs Kantara: Chapter 1 Box Office Clash: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) और अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) की वॉर ड्रामा इक्कीस (Ikkis) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म का अभी हाल ही में टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म के इस धांसू टीजर को देख इसकी जमकर तारीफ की जा रही है। फिल्म के टीजर के साथ-साथ फिल्म इक्कीस की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस इसी साल यानी 2 अक्टूबर 2025 में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म इक्कीस की बड़े पर्दे पर साउथ की इस धांसू मूवी से होे वाली है। जिसको लेकर काफी बातें की जा रही हैं।

'इक्कीस' की 'कांतारा: चैप्टर 1' से होगी टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर गांधी जयंती 2025 को बड़ा धमाका होने वाला है। धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा की वॉर ड्रामा इक्कीस 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी और उसी दिन इसका मुकाबला ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की 'कांतारा: चैप्टर 1' (Kantara: Chapter 1) से होगा। ये क्लैश बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाला है, क्योंकि दोनों फिल्में अपने जॉनर में बड़ा दम रखती हैं। इक्कीस (Ikkis) को श्रीराम राघवन (Sriram Raghavan) डायरेक्ट कर रहे हैं जो अंधाधुन (Andhadhun) जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं। वहीं, 'कांतारा: चैप्टर 1' 2022 की सुपरहिट कांतारा (Kantara) का प्रीक्वल है, जिसे होमबाले फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहा है।

'इक्कीस' में नजर आएंगे ये स्टार्स

फिल्म इक्कीस मे धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा के साथ जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) भी अहम रोल में हैं। ये फिल्म 1971 की भारत-पाक जंग पर बेस्ड है और शहीद अरुण खेतरपाल (Arun Khetarpal) की जिंदगी को दिखाएगी, जो 21 साल की उम्र में परम वीर चक्र (Param Vir Chakra) से सम्मानित हुए थे। फिल्म इक्कीस और 'कांतारा: चैप्टर 1' की टक्कर को लेकर अपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article