I Want To Talk box office collection Day 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर्स में से एक अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की नई फिल्म 'आई वांट टू टॉक' (I Want To Talk) 22 नवंबर को रिलीज हुई थी। निर्माताओं ने जब फिल्म का ट्रेलर जारी किया था तो लोगों द्वारा इसे खूब पसंद किया था। उम्मीद थी कि ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। 'आई वांट टू टॉक' का ओपनिंग वीकेंड बेहद खराब होता दिखाई दे रहा है। फिल्म ने शनिवार के दिन भी बेहद निराशाजनक कमाई की है। आइए देखें इस फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना हुआ है।
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक बच्चन ने शुक्रवार के दिन 25 लाख रुपये कमाए थे। वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को यह फिल्म 44 लाख रुपये बिजनेस करने में सफल रही है। 'आई वांट टू टॉक' ने 2 दिनों में केवल 69 लाख रुपये कमाए हैं। शनिवार को 'आई वांट टू टॉक' की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 12.76% थी। वहीं दूसरी ओर अभिषेक बच्चन की आखिरी रिलीज हुई 'घूमर' ने भी 1.18 करोड़ रुपये का बिजनेस 2 दिनों में किया था।
अभिषेक बच्चन की फिल्म 'आई वांट टू टॉक' का निर्देशक शूजित सरकार ने किया है। इस फिल्म में जॉनी लीवर, अहिल्या बामरू, बनिता संधू और पियरले माने सहित कई कलाकार लीड रोल में मौजूद हैं। फिल्म को अच्छे रिव्यू मिलने के बाद यह बेहद निराशाजनक कमाई कर रही है। मेकर्स को इसके फ्लॉप होने से भारी नुकसान होता दिखाई दे रहा है। फिल्म में अभिषेक ने अर्जुन का किरदार निभाया है, जो अपनी बेटी के साथ एक जटिल रिश्ते में जीवन बदलने वाली सर्जरी से निपटता है।
