Ground Zero Movie Box Office Collection Prediction, ग्राउंड जीरो मूवी बॉक्स ऑफिस: इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म ग्राउंड जीरो (Ground Zero) कल यानी 25 अप्रैल को सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। वही इस महीने 2 बड़ी फिल्में सनी देओल की जाट और अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 भी रिलीज हुई है। ग्राउंड जीरो के साथ इमरान हाशमी डेढ़ साल से ज्यादा समय के बाद वापसी कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि एक्टर ये फिल्म पहले दिन कितने करोड़ की कमाई कर सकती है।
इमरान हाशमी की फिल्म ग्राउंड जीरो को तेजस प्रभा विजय देओस्कर द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। ये एक्शन थ्रिलर फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इस फिल्म में इमरान हाशमी बीएसएफ अधिकारी नरेंद्र नाथ धर दुबे का रोल करते हुए नजर आने वाले हैं। बता दें नरेंद्र नाथ दुबे ने 2003 में आतंकवादी राणा ताहिर नदीम उर्फ गाजी बाबा को मार गिराने वाले ऑपरेशन का नेतृत्व किया था।
सिर्फ इतना ही होगा ग्राउंड जीरो मूवी बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन
इमरान हाशमी की फिल्म ग्राउंड जीरो के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस ट्रेलर को अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन इस फिल्म उतना हाइप नजर नहीं आ रहा है, जितने मेकर्स को आने की उम्मीद थी। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार ग्राउंड जीरो पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1-2 करोड़ की कमाई कर सकती है। इतनी कम शुरुआत के साथ, यह फिल्म चेहरे ( 50 लाख ) के बाद इमरान हाशमी के लिए दूसरी सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म बन जाएगी।
ये सितारे बनेंगे ग्राउंड जीरो मूवी का हिस्सा
ग्रांउड जीरो में इमरान हाशमी BSF कमांडेंट नरेंद्रनाथ दुबे की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा गाजी बाबा के रोल में आपको एक्टर रॉकी रैना नजर आ सकते हैं। सई ताम्हणकर, जोया हुसैन और मुकेश तिवारी जैसे कई सितारे फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं।
