बॉक्स ऑफिस

Good Bad Ugly Box Office Collection: 'जाट' को पछाड़ आगे निकली गुड बैड अग्ली, 6वें दिन भी की नोटों की बारिश

Good Bad Ugly Box Office Collection: अजित कुमार की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म गुड बैड अग्ली इस समय बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई कर रही है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अजित कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की जाट को जोरदार टक्कर दे रही है।

Image

Good Bad Ugly

Good Bad Ugly Box Office Collection: अजित कुमार की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म गुड बैड अग्ली 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। एक्टर की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा था। जिसका असर फिल्म की कमाई में साफ नजर आ रहा है। अजीत कुमार की फिल्म ने धमाकेदार शुरुआत की थी। आइए अब फिल्म के छठे दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने छठे दिन लगभग 5.5 करोड़ रुपए कमाए हैं, जिससे इसका कुल कलेक्शन 106 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म ने अपने पहले तीन दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 63.60 करोड़ रुपए नेट और 74.70 करोड़ रुपए ग्रॉस कमाए हैं।

कितनी हुई फिल्म की कमाई

अजित कुमार की फिल्म 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। इस लिस्ट में गेम चेंजर (186.25 करोड़), संक्रांतिकी वस्तुनम (255.2 करोड़), एल2 एम्पुरान (264 करोड़) और छावा (806.45 करोड़) भी हैं। अब यह देखना बाकी है कि गुड बैड अग्ली कब 200 करोड़ का आंकड़ा पार करती है। फैंस इस पार का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। गुड बैड अग्ली ने टोटल कमाई 106.45 करोड़ के साथ इसने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ (106.35 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

गुड बैड अग्ली से पीछे चल रही है जाट

इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म जाट से हो रही है। जाट भी बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई कर रही है। सैकनिल्क के अनुसार, जाट ने मंगलवार को लगभग 5.3 करोड़ रुपए कमाए, जिससे कुल कमाई 52.85 करोड़ रुपए हो गई। फिल्म ने पहले दिन 8 करोड़ रुपए कमाए, जो गदर 2 की पहले दिन की कमाई 40 करोड़ रुपए से काफी कम है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article