बॉक्स ऑफिस

Good Bad Ugly Collection: 'जाट' पर भरी पड़ी अजित कुमार की 'गुड बैड अग्ली', तीसरे दिन की इतनी कमाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 13, 2025, 07:35 AM IST

Good Bad Ugly Collection Day 3: अजित कुमार (Ajith Kumar) की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' (Good Bad Ugly) को रिलीज हुए तीन दिन पूरे हो गए है। फिल्म ने तीसरे दिन बॉकस ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। तो चलिए देखते हैं फिल्म की कमाई के नए आंकड़ें।

Image

good bad ugly collection

Good Bad Ugly Collection Day 3 Early Estimate: साउथ के जाने-माने स्टार अजित कुमार (Ajith Kumar) की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' (Good Bad Ugly) रिलीज होने के बाद से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म ने पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है। ओपनिंग डे पर धमाल मचाने के बाद अब फिल्म ने तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। अजित कुमार की फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। तो चलिए देखते हैं 'गुड बैड अग्ली' ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

तीसरे दिन 'गुड बैड अग्ली' ने की इतनी कमाई

10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई अजित कुमार (Ajith Kumar) की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' लगातार फैंस का दिल जीत रही है। फिल्म ने तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गदर काटा। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को यानी तीसरे दिन फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म 'गुड बैड अग्ली' की कुल कमाई 62.75 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित हैं, अभी असल आंकड़ों का सामने आना बाकी है, जिसमें बदलाव देखने को मिल सकता है।

फिल्म में नजर आए ये सितारे

'गुड बैड अग्ली' में अजित कुमार ने अपनी एक्टिंग और एक्शन से लोगों का दिल जीत लिया है। इस फिल्म में अजित कुमार के साथ तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan), अर्जुन दास (Arjun Das) और योगी बाबू (Yogi Babu) भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article