Ram Charan's Game Changer box office collection day 5: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता राम चरण (Ram Charan) की नई फिल्म 'गेम चेंजर' (Game Changer) को निर्माताओं ने 10 जनवरी के दिन रिलीज किया था। पहले दिन 51 करोड़ रुपये की धांसू ओपनिंग लेने के बाद इस मूवी के कलेक्शन में गिरावट ही देखने को मिली है। उम्मीद थी कि ये मूवी शनिवार और रविवार के दिन बेहतरीन कलेक्शन करने में सफल रहेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। निर्माताओं के लिए सुकून की बात यह है कि 'गेम चेंजर' 5 दिनों के अंदर बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही है। आइए जानें फिल्म ने मकर संक्रांति के दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।
100 करोड़ी बन गई राम चरण की 'गेम चेंजर'
Sacnilk ने अर्ली एस्टिमेट्स साझा किए हैं उनके मुताबिक मकर संक्रांति की छुट्टी होने का फायदा राम चरण की 'गेम चेंजर' को मिला है। इस मूवी ने मंगलवार के दिन 10 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म अब 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री ले चुकी है। 5 दिनों के अंदर 'गेम चेंजर' के टोटल कलेक्शन की बात करें तो यह 106.15 करोड़ रुपये है। आने वाले दिनों में यह फिल्म 150 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है।
एस. शंकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'गेम चेंजर' में राम चरण के अलावा अंजलि, एस जे सूर्या, श्रीकांत, सुनील, जयराम और समुथिरकानी सहित कई कलाकार अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म राम चरण के साथ कियारा आडवाणी को कास्ट किया गया है। दोनों की जोड़ी इस मूवी में ऑडियंस को खूब पसंद आ रही है।
