बॉक्स ऑफिस

Fighter Box Office Collection Day: ऋतिक-दीपिका स्टारर की कमाई देख निर्माताओं का निकला तेल, 14 दिनों में इतना हुआ कलेक्शन

Fighter Box Office Collection Day 14: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'फाइटर' (Fighter) की कमाई हर दिन घट रही है। बुधवार के दिन की कमाई देख लग रहा है कि ये फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल नहीं हो पाएगी।

Image

Fighter

Fighter Box Office Collection Day 14: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की 2024 में पहली फिल्म 'फाइटर' (Fighter) रिलीज हुई है। इस फिल्म ने 25 जनवरी के दिन दुनिया भर में सिनेमाघरों का मुंह देखा था। ट्रेलर को देखने के बाद उम्मीद थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस तहलका मचा देगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। फिल्म को हर तरफ से अच्छे रिव्यू मिलने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जादू नहीं चल पाया। मेकर्स खुद यह पता नहीं लगा पा रहे हैं कि उनसे कहां चूक हुई है। आइए देखें ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' ने 14वें दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

सिद्धार्थ आनंद (Sidharth Anand) के निर्देशन में बनी फिल्म 'फाइटर' (Fighter) बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। सैकनिल्क के अनुसार 'फाइटर' 14वें दिन केवल 2.75 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। 14 दिनों के अंदर फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 184.50 करोड़ रुपये हो गया। हर गुजरते दिन के साथ 'फाइटर' के बिजनेस में गिरावट ही देखने को मिली है। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में असफल हो सकती है।

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की एरियल एक्शन फिल्म 'फाइटर' में दोनों लीड एक्टर्स की केमिस्ट्री को फैन्स ने काफी पसंद किया है। फिल्म में अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, संजीदा शेख और अक्षय ओबेरॉय जैसे कई एक्टर लीड रोल में मौजूद हैं। अपकमिंग वीकेंड के अंदर 'फाइटर' की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article